फक्र से फूला सीना, लिया फौलादी संकल्प

कारगिल शहीद लांस नायक विजय शुक्ला की 22 वीं शहादत दिवस आइटीआइ परिसर स्थिति विजय पार्क वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। विजय पार्क में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के निवर्तमान महामंत्री जय प्रकाश मिश्र जेपी जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला जूनियर बार के निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्रा जूनियर बार के अध्यक्ष मान सिंह रूलर्स बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा परशुराम सेना के अध्यक्ष के प्रदीप शुक्ला शिवगढ़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने लांस नायक विजय शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय दिवस पर कवि सुनील प्रभाकर व प्रेम कुमार त्रिपाठी ने वीरगाथा का काव्य पाठ करके सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:17 PM (IST)
फक्र से फूला सीना, लिया फौलादी संकल्प
फक्र से फूला सीना, लिया फौलादी संकल्प

जागरण संवाददाता, बाघराय/प्रतापगढ़ : कारगिल शहीद लांस नायक विजय शुक्ला की 22 वीं शहादत दिवस आइटीआइ परिसर स्थिति विजय पार्क वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। विजय पार्क में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के निवर्तमान महामंत्री जय प्रकाश मिश्र जेपी, जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला, जूनियर बार के निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्रा, जूनियर बार के अध्यक्ष मान सिंह, रूलर्स बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, परशुराम सेना के अध्यक्ष के प्रदीप शुक्ला, शिवगढ़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी ने लांस नायक विजय शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय दिवस पर कवि सुनील प्रभाकर व प्रेम कुमार त्रिपाठी ने वीरगाथा का काव्य पाठ करके सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। आयोजक जूनियर बार एसोसिएशन के निवर्तमान महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा जेपी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। वहीं वीर शहीद के पैतृक गांव पीथीपुर में शहीद को श्रद्धाजंलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

श्रद्धाजंलि अर्पित करने की परंपरा की शुरुआत होते ही, उस समय का ²श्य लोगों के सामने कौंध गया, जब सैकड़ों मीटर ऊंची कारगिल चोटी को फतह करने के लिए देश के वीर जवान पाकिस्तानी सैनिकों के कुचक्र से जूझ रहे थे। उस समय पाकिस्तानी सैनिकों की पोजीशन पहाड़ के ऊपर थी, हमारे देश के जवान नीचे से पोजीशन लेकर ऊपर की तरफ बढ़ रहे थे। फौलादी इरादे के बलबूले पाक सैनिकों को मारकर गिरा दिया और कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। देश के लिए मर-मिटने वाले उन्हीं वीर सपूतों में से एक पीथीपुर गांव के विजय शुक्ला भी थे, जिनके अदम्य साहस के बल पर भारतीय सेना को कारगिल की लड़ाई में विजय मिली थी। इस मौके पर वीर शहीद बेटे शिवशंकर शुक्ला, भाई श्यामलाल व संजय शुक्ला की भी आंखें नम हो गईं। वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद विजय शुक्ला की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने की। इस मौके पर केदारनाथ शुक्ला, संजय शुक्ला, संदीप बहेरी, कप्तान बहेरी, शिव शंकर शुक्ला, ब्लाक प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, प्रधान संजय सिंह फौजी, राजू पांडेय, शंभूनाथ प्रधान, आदित्य प्रसाद मिश्रा, पूर्व प्रधान राम सजीवन मिश्रा, विक्कूसिंह, भूपेश शुक्ला, पंकज पांडेय, नंदन, अभिषेक यादव, वैभव पांडेय, लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रयागराज राकेश जयसवाल, अमित पांडेय, उपाध्यक्ष बच्चा आदि मौजूद रहे। छलक पड़े वृद्ध पिता के आंसू

संसू, बाघराय: जिस समय पीथीपुर गांव में लोग शहीद विजय शुक्ला की वीरगाथा को याद कर गौरव से पुलकित हो रहे थे, वहीं कार्यक्रम में एक किनारे मौजूद शहीद के पिता 92 वर्षीय केदारनाथ शुक्ला अपने बेटे की शौर्य गाथा सुन भावुक थे। उनकी आंखें बार-बार छलक पड़ रही थीं। बीडीओ ने कारगिल शहीद विजय शुक्ला को दी श्रद्धांजलि

संसू, कुंडा: बाबागंज ब्लाक मुख्यालय पर स्थित शहीद पार्क में स्थापित कारगिल शहीद विजय शुक्ला जी प्रतिमा पर बीडीओ बाबागंज संतोष यादव की अगुवाई में ब्लॉक कर्मियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एडीओ पंचायत राजेश सिंह, जेईएमआई रामअजोर पांडेय, धीरज मिश्रा ,दीपक तिवारी, प्रशांत द्विवेदी आदि मौजूद।

chat bot
आपका साथी