बिना मास्क व सीट बेल्ट के काटा चालान

प्रतापगढ़ एआरटीओ की मौजदूगी में विभागीय टीम ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:05 PM (IST)
बिना मास्क व सीट बेल्ट के काटा चालान
बिना मास्क व सीट बेल्ट के काटा चालान

प्रतापगढ़ : एआरटीओ की मौजदूगी में विभागीय टीम ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के रोडवेज, सगरा, महुली मंडी, भुपियामऊ, जोगापुर, सदर मोड़ और नगर के मुख्य चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इसके साथ ही नगर के कई प्रदूषण जांच केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां मशीन ठीक पाई गई। केंद्र संचालक को निर्देशित किया कि बिना मानक वाले वाहनों का किसी भी हाल में प्रमाण पत्र जारी न किया जाए। एआरटीओ सुशील कुमार, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट, बिना मास्क वाले वाहनों का चालान काटा। इस दौरान राजीव कुमार, गुलाब चंद्र, सर्वेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। एआरटीओ ने बताया कि 28 जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। दहेरकला गांव में पुलिस-पीएसी का पहरा: चार दिन पहले चुनाव की रंजिश दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिग व बमबाजी की घटना के बाद से दहेरकला गांव में पीएसी व पुलिस का सख्त पहरा बरकरार है। दूसरी ओर आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला बिदागंज गांव में मंगलवार को दो पक्ष में मारपीट हुई थी और फायरिग व बमबाजी भी की गई थी। इसमें एक पक्ष से गोली लगने से मनोज दुबे निवासी बिदागंज व अभिषेक मिश्र को और दूसरे पक्ष से भानू सिंह को गोली लगी थी। इस मारपीट में घायल भानू पक्ष के अनिरुद्ध सिंह ने मेडिकल कालेज के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। उस घटना में अनिरुद्ध के बेटे रणजीत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे, उनके बेटे विनोद दुबे, आदर्श दुबे सहित नौ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अनिरुद्ध के बेटे राजेश सिंह, रणजीत सिंह, भानू सिंह सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी