बीसी सखियों को सीडीओ ने बांटी डिवाइस

प्रतापगढ़ मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने शुक्रवार को बीसी सखियों को डिवाइस बांटी। स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:47 PM (IST)
बीसी सखियों को सीडीओ ने बांटी डिवाइस
बीसी सखियों को सीडीओ ने बांटी डिवाइस

प्रतापगढ़ : मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने शुक्रवार को बीसी सखियों को डिवाइस बांटी। सीडीओ ने बताया कि वन जीपी वन बीसी कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुल 1204 बीसी सखियों का चयन किया गया। अब तक कुल 564 बीसी सखियों को सर्टिफाइड किया गया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्यालय स्तर से 75 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित हो चुकी है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा समस्त प्रशिक्षित बीसी सखियों को 31090 रुपये का बैंकिग डिवाइस प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही 43810 रुपए उनके अकाउंट में जमा किया जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित डिवाइस वितरण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने 35 बीसी सखियों को बैंकिग डिवाइस वितरित किया। उन्होंने चयनित समस्त बीसी सखियों को मेहनत एवं ईमानदारी से अपने कार्य को करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर डीडीओ ओपी मिश्रा,अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार, आलोक पांडेय, दिलीप तिवारी आदि रहे।

---------

संयुक्त विकास आयुक्त करेंगे निरीक्षण

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : संयुक्त विकास आयुक्त प्रयागराज दिनेश कुमार सिंह शनिवार को सदर ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा से हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। संयुक्त विकास आयुक्त सदर ब्लाक के किसी गांव में विकास योजनाओं का जायजा भी ले सकते हैं। हालांकि उनके आने को लेकर ब्लॉक के अफसर सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन ब्लॉक में तैयारियां होती रहीं। कर्मचारी व अधिकारी जो कमियां थीं, उसे दूर करते नजर आए। खंड विकास अधिकारी सदर डॉक्टर आकांक्षा सिंह ने बताया कि संयुक्त विकास आयुक्त के आने का कार्यक्रम आया है। तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी