पेज दो :: नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र रानीगंज थाना रानीगंज क्षेत्र के दहेरकला गांव में बमबाजी फायरिंग की घटना में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:15 PM (IST)
पेज दो ::  नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पेज दो :: नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, रानीगंज : थाना रानीगंज क्षेत्र के दहेरकला गांव में बमबाजी, फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी मनोज धर दुबे पुत्र वीरेंद्रधर दुबे द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक मिश्र उर्फ ननकाई निवासी रामपुरधारगंज थाना रानीगंज 20 जुलाई को दिन में 11:30 बजे जामताली की ओर से आ रहे थे। रास्ते में घात लगा कर बैठे विजय प्रताप उर्फ बबलू , रणजीत सिंह उर्फ राजू , राजेश सिंह, शिवनारायण, भानु सिंह, हिमांशु सिंह कौशल ,चंदन सहित नौ लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल दिया। उसे घर में ले जाकर मारपीट रहे थे। अभिषेक ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग दौड़े। इस दौरान विजय प्रताप सिंह सहित लोगों ने फायरिंग की, जिसमें मनोजधर दुबे के दाहिने सीने में गोली लगी। मनोज को एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज ले जाया गया, वहीं अभिषेक मिश्र को भी घायल कर दिया गया, उनका भी इलाज चल रहा है।

मनोज धर दुबे की तहरीर पर पुलिस ने विजय प्रताप उर्फ बबलू, रणजीत उर्फ राजू, राजेश सिंह उर्फ मुन्ना, शिवनारायण, राजेश सिंह उर्फ कल्लू, भानु सिंह, हिमांशु सिंह कौशल, चंदन सिंह सहित नौ लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी का कहना है कि मनोज धर दुबे की तहरीर पर विजय प्रताप सहित नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी