पराली जलाने से नष्ट होती है उर्वरा शक्ति

अजगरा। किसानों को खेती से जुड़ी लाभप्रद जानकारियां उपलब्ध कराने को लेकर लक्ष्मणपुर ब्लाक अं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM (IST)
पराली जलाने से नष्ट होती है उर्वरा शक्ति
पराली जलाने से नष्ट होती है उर्वरा शक्ति

अजगरा। किसानों को खेती से जुड़ी लाभप्रद जानकारियां उपलब्ध कराने को लेकर लक्ष्मणपुर ब्लाक अंतर्गत अजगरा जोगापुर गांव में किसान पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रमेश ने किसानों को खेती से जुड़ी जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने किसानों को खेतों में पुआल जलाने पर होने वाले नुकसान के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इससे खेतों में जमीन में मौजूद पौष्टिक तत्व देने वाले कीड़े पुआल जलाने से नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में उपजाऊ भूमि धीरे धीरे नष्ट हो जाती है। उन्होंने खेती की अच्छी पैदावार के लिए उत्तम व शोधित बीजों का प्रयोग करने की भी सलाह दी। वहीं किसान पाठशाला में मौजूद किसान हरि प्रसाद तिवारी, राजा राम यादव, गुड्डू सिंह, अभय सिंह, नीरज तिवारी ने खेती से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। किसानों को सरकारी योजनाओं के विषय मे भी बिदुवार जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लाक प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर, बीटीएम जगत नारायण आदि मौजूद रहे।

एंबुलेंस का निकला पहिया, बचे चालक

संसू, उडैयाडीह : मरीज के पास सूचना पर जा रही एंबुलेंस का अचानक पहिया निकल गया। इससे एमपी व एंबुलेंस चालक बाल-बाल बच गए। बता दें कि सीएससी पृथ्वीगंज पर खड़ी एंबुलेंस को मंगलवार दोपहर 12बजे सूचना मिली कि गडौरी गांव में मारपीट हो गई है। उसी सूचना पर पृथ्वीगंज मार्ग से घटनास्थल पर जा रही थी। अभी धनगढ़ सराय छिवलहा गांव के समीप एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर पहुंचा था। अचानक उसका पहिया टूटकर बाहर निकल गया, जिसमें चालक आसाराम व एमपी राम आसरे बाल बाल बच गए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे मैकेनिक एंबुलेंस का पहिया ठीक करने में लगे रहे।

chat bot
आपका साथी