धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या

संडवा चंद्रिका जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में भाई ने धारदार हथियार से हमल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:47 PM (IST)
धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या
धारदार हथियार से सगे भाई की हत्या

संडवा चंद्रिका : जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में भाई ने धारदार हथियार से हमला करके सगे भाई को ही मार डाला। घटना स्थल पर सीमा सीमा विवाद को लेकर अमेठी व अंतू पुलिस उलझी रही। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। वहीं हत्या के बाद गांव में कोहराम मचा है।

अंतू थाना क्षेत्र का धरौली गांव अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाने के बार्डर पर है। धरौली के शीतला बक्श का पुरवा के राम शरण गुप्ता (40) का सगे भाई राम खेलावन गुप्ता से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार को दिन में करीब 12 बजे दोनों भाई आमने- सामने हो गए। आरोप है कि भाई राम खेलावन व उसके बेटे पिटू ने रामशरण पर चाकू व तलवार से हमला कर दिया। स्वजन उन्हें अमेठी जनपद के सीएचसी संग्रामपुर ले गए। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंतू पुलिस मौके पर पहुंची व घटना अमेठी जनपद की बताकर लौट आई। अमेठी जिले की संग्रामपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची तो उसने भी प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने का मामला होने की बात करके घटना से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना सीओ सिटी अभय पांडेय को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की। जांच में जानकारी हुई कि मृतक व आरोपित दोनों अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शीतला बक्श का पुरवा धरौली के निवासी हैं, जबकि घटनास्थल अंतू थाना क्षेत्र की सीमा पर है। इस पर उन्होंने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए अंतू पुलिस को अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि घटना स्थल अंतू क्षेत्र में है। शव का पोस्टमार्टम अमेठी जनपद में होगा। पीड़ित से तहरीर की मांग की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं घटना के बाद से गांव में मातम है, वहीं राम शरण गुप्ता के परिवार में कोहराम मचा है।

chat bot
आपका साथी