दहशत फैलाने को पूर्व प्रधान के घर पर बम से हमला, फायरिग

संसू प्रतापगढ़ कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव के पूर्व प्रधान के घर पर मंगलवार को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 05:24 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 05:24 PM (IST)
दहशत फैलाने को पूर्व प्रधान के घर पर बम से हमला, फायरिग
दहशत फैलाने को पूर्व प्रधान के घर पर बम से हमला, फायरिग

संसू, प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव के पूर्व प्रधान के घर पर मंगलवार को भोर में अज्ञात बदमाशों ने बम से हमला और हवाई फायरिंग किया। इससे पूर्व प्रधान और गांव में दहशत फैल गई।

पूरे देवजानी निवासी आशीष तिवारी गांव के कार्यवाहक प्रधान रह चुके हैं। इनके घर मंगलवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात बदमाश पहुंचे और आशीष तिवारी के बड़े भाई वशिष्ठ के कमरे पर ताबड़तोड़ फायरिग की और देशी बम से हमला कर दिया, जिससे गांव में दहशत फैल गई। जब तक आशीष के घर वाले कुछ समझ पाते, तब तक हमला करने वाले बदमाश फरार हो चुके थे। आशीष तिवारी ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। इस घटना में आशीष तिवारी घटना की साजिश करने में प्रधान सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। जिन लोगों पर साजिश का आरोप लगाया है, उन्हें साल भर पहले हुई घटना में भी आरोपित बनाया गया था।

बता दें कि 21 अगस्त 2020 को आशीष व उनके बड़े भाई वशिष्ठ को गोली मारी गई थी, जिसमें वशिष्ठ के कमर में अभी भी गोली फंसी हुई है। उस घटना में पड़ोसी गांव रठवत के प्रधान के दो सगे भाई सहित तीन लोगों को आरोपित बनाया गया था। वह तीनों आरोपित जमानत पर रिहा हो चुके हैं। कंधई एसओ नीरज वालिया ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी