महिला को अगवा करके बोलेरो सवार ने की लूट, अश्लील हरकत

फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल के पास बोलेरो सवार बदमाश रविवार को देर रात तमंचा सटाकर महिला को अगवा कर ले गए। स्वजनों व पुलिस के पीछा करने पर अश्लील हरकत व लूट करके महिला को छोड़कर बोलेरो सवार भाग निकले।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:43 PM (IST)
महिला को अगवा करके बोलेरो सवार ने की लूट, अश्लील हरकत
महिला को अगवा करके बोलेरो सवार ने की लूट, अश्लील हरकत

संवाद सूत्र, सुवंसा : फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा पूरे बदल के पास बोलेरो सवार बदमाश रविवार को देर रात तमंचा सटाकर महिला को अगवा कर ले गए। स्वजनों व पुलिस के पीछा करने पर अश्लील हरकत व लूट करके महिला को छोड़कर बोलेरो सवार भाग निकले।

रायबरेली जिले के रहने वाले एक परिवार को दो पुरुष और सास-बहू शनिवार को वाराणसी से पिकअप से घर लौट रहे थे। वह रात करीब डेढ़ बजे गौरा में रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर स्थित ढाबे के पास बोलेरो सवार सात बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचा तानकर पिकअप को रोक लिया और तमंचा सटाकर महिला को उतारकर बोलेरो पर बैठा लिया। इसके बाद गाड़ी मोड़कर सुवंसा की ओर भागने लगे। इस बीच चेकिग में रही पुलिस को सूचना देकर महिला के स्वजनों ने पिकअप से पीछा कर लिया। पीछे से पुलिस कर्मी भी आ गए।

पिकअप सवार और पुलिस को देखकर जगतपुर-कैलीडीह मार्ग पर महमदपुर पाली गांव में महिला से अश्लील हरकत की और पैसे व जेवर लूटने के बाद महिला को सड़क के किनारे छोड़कर बोलेरो सवार भाग निकते। पीछा कर रहे स्वजन महमदपुर पाली गांव पहुंचे तो वहां महिला रोती बिलखती मिली। मौके पर फतनपुर पुलिस भी पहुंची। महिला के साथ स्वजन फतनपुर थाने आए। फिर इज्जत की दुआई देकर बिना तहरीर दिए महिला के साथ उसके स्वजन रायबरेली के लिए रवाना हो गए।

एसओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार लोगों ने छीनाझपटी के दौरान महिला को गाड़ी में बैठा लिया था। पीछा करने पर कुछ दूर बाद महिला को उतारकर भाग गए। पीड़ित परिवार बिना तहरीर दिए घर चले गए। --

सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह से इलाके में सनसनी

संसू, प्रतापगढ़ : अगवा करके लूटपाट करने के बाद महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की अफवाह से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की बात को सिरे से नकार दिया।

वाराणसी से पिकअप से रायबरेली परिवार के साथ जा रही महिला को बोलेरो सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर अगवा कर लिया था। कुछ दूर ले जाने के बाद सुनसान स्थान पर बदमाशों ने बोलेरो रोक दी थी और अश्लील हरकत करने के बाद महिला लूटपाट करके उसे छोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार बिना तहरीर दिए पीड़ित परिवार रायबरेली चला गया। इस बीच सोमवार को सुबह फतनपुर इलाके में यह अफवाह फैल गई कि जिस महिला को बदमाशों ने अगवा किया था, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया था। यह अफवाह फैलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की पुष्टि करने के लिए लोग फतनपुर एसओ का फोन घनघनाने लगे। हालांकि पुलिस ने इसे महज अफवाह बताया। एसओ गणेश प्रसाद सिंह का कहना था कि महिला से डेढ़-दो हजार रुपये की छिनैती हुई थी। सामूहिक दुष्कर्म की बात बेबुनियाद है। एएसपी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने भी सामूहिक दुष्कर्म की बात को खारिज कर दिया।

----

chat bot
आपका साथी