ट्रामा सेंटर के सामने धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, तमतमाए कौशांबी सांसद

लालगंज। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सां

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:54 PM (IST)
ट्रामा सेंटर के सामने धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, तमतमाए कौशांबी सांसद
ट्रामा सेंटर के सामने धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, तमतमाए कौशांबी सांसद

लालगंज। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सांसद कि पिटाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ता शाम सात बजे ट्रामा सेंटर के सामने धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी भी दशा में धरना समाप्त करने पर राजी ना हुए। धरना पर बैठे भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह. ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, राजकुमार बरनवाल, विजय यादव एवं पंकज मिश्रा का कहना था कि कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के इशारे पर कांग्रेसियों ने सांसद की पिटाई की है। वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब तक आरोपित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। किसी की गुंडई नहीं चलेगी। सीओ लालगंज ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। वहीं इस धरने की वजह से रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सैकड़ों लोग जाम में फंस गए। पुलिस को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि वह स्थिति को कैसे संभालें। वहीं शाम साढ़े सात बजे कौशांबी सांसद विनोद सोनकर भी लालगंज स्थित ट्रामा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने वहां पर इलाज के लिए भर्ती किए गए सांसद संगम लाल गुप्ता का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सांसद पर हमला किया है, वह निश्चित रूप से बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ भाजपा शासन जांच करेगी और कड़ी से कड़ी होगी। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता उनके समर्थन में जिदाबाद के नारे लगाते रहे। उनके साथ कौशांबी से दर्जनों वाहनों का काफिला आया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख पुलिस अधिकारी सांसत में रहे।

chat bot
आपका साथी