चालीस लाख से माडल बनेगा बाबागंज विद्युत उपकेंद्र

जासं प्रतापगढ़ नगर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र को संवारा जाएगा। सुविधाओं के लिहाज से इसे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:47 PM (IST)
चालीस लाख से माडल बनेगा बाबागंज विद्युत उपकेंद्र
चालीस लाख से माडल बनेगा बाबागंज विद्युत उपकेंद्र

जासं, प्रतापगढ़ : नगर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र को संवारा जाएगा। सुविधाओं के लिहाज से इसे माडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

विद्युत वितरण खंड प्रथम में 33/11 केवीए के 22 उपकेंद्र हैं। इनमें से शहर क्षेत्र में चार हैं। इन चार में चौक के पास शहर के हृदय स्थल पर स्थित बाबागंज उपकेंद्र को माडल बनाया जाएगा। इसका चयन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय से चुना गया है। यहां से चौक समेत आधे शहर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अधीक्षण अभियंता सत्यपाल का कहना है कि योजना बनी है। इस पर अमल किया जाएगा। कार्ययोजना बन रही है।

- ऐसे होगा सुसज्जित

उपकेंद्र में उपभोक्ताओं के लिए शौचालय बनेगा। पेयजल के लिए आरओ सिस्टम लगेगा। बैठने को स्टील की बेंच की व्यवस्था होगी। काउंटर के बाहर शेड होगा। सर्वर दुरुस्त करके तेजी से बिल जमा करने की सुविधा होगी। बिल में गड़बड़ी समेत सभी प्रकार की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक काउंटर बनेगा।

- रंग-रोगन से चमकेगा

पावर हाउस को रंग-रोगन से चमकाया जाएगा। उसकी चहारदीवारी बनाई जाएगी। ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाएगा। मुख्य मार्ग से पावर हाउस तक रोड नई बनेगी। सफाई की नई व्यवस्था होगी। कर्मियों को ग्लब्स, जूते, सीढ़ी जैसे सामान दिए जाएंगे। हाइड्रोलिक सीढ़ी ली जाएगी।

- राजस्व बढ़ाने पर जोर

बाबागंज उपकेंद्र विभाग को राजस्व देने में भी आगे रहेगा। इसके लिए बिजली की चोरी रोकी जाएगी। कटियामारी रोकी जाएगी। सघन गलियों में केबिल व्यवस्था से आपूर्ति की जाएगी।

chat bot
आपका साथी