शोहदे से कराई उठक-बैठक, बनाया मुर्गा

जासं प्रतापगढ़ कालेज के आस-पास मंडरा रहे शोहदों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 11:11 PM (IST)
शोहदे से कराई उठक-बैठक, बनाया मुर्गा
शोहदे से कराई उठक-बैठक, बनाया मुर्गा

जासं, प्रतापगढ़ : कालेज के आस-पास मंडरा रहे शोहदों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है। इसके तहत शहर के कई स्थानों पर चेकिग की गई। एक शोहदे को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उससे उठक-बैठक कराई और मुर्गा भी बनाया। पुलिस की यह कार्रवाई देख बाकी शोहदे भाग निकले।

महिलाओं से संबंधित अपराध पर रोकथाम के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार टीम के साथ मीरा भवन रोड पर गश्त कर रही थीं। कुछ को उन्होंने फटकारा और उसके बाद पीबी कालेज की ओर चली गई। पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। बाइक समेत एक शोहदा पकड़ में आ गया। पुलिस ने उसे पीटा और उठक-बैठक कराई। इसके बाद उसे सार्वजनिक रूप से मुर्गा बनाकर सबक सिखाया। वह युवक कालेज का छात्र नहीं था, बाइक लेकर हवाखोरी कर रहा था। पुलिस ने उसकी बाइक को सीज कर दिया। मनचलों की हरकतों से छात्राओं का स्कूल जाना दूभर

संसू, दीवानगंज : हैदराबाद, उन्नाव सहित अन्य घटनाओं के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिये हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। स्कूल जाने वाली छात्राओं के ऊपर शोहदों द्वारा फब्तियां, अश्लील कमेंट किये जा रहे हैं। कोई देखने सुनने वाला नहीं है। क्षेत्र में एंटी रोमियो स्क्वायड का कोई अता-पता नहीं है।

कुछ महीने पूर्व दिलीपपुर बाजार की दो छात्राएं स्कूटी से कालेज जा रही थीं कि दिलीपपुर-गोपालपुर गांव के बीच मनचलों की हरकत से परेशान होकर उन्होंने कालेज जाना ही बंद कर दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने के बजाए छात्राओं के परिजनों पर ही दबाव बनाने लगी थी। वहीं कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार सहित शीतलागंज, कालूराम इंटर कालेज गेट के सामने, करनपुर खूझी, बिबियाकरनपुर रोड पर शोहदों का आतंक रहता है। बाइक सवार शोहदे क्षेत्र के कोचिग संस्थान के साथ लड़कियों के आने-जाने वाले रास्तों में मंडराते रहते हैं और लड़कियों पर अश्लील कमेंट करते हैं। इससे लड़कियों को स्कूल और कोचिग संस्थान में आने-जाने में हमेशा भय बना रहता है। इस संबंध में सीओ पट्टी नवनीत कुमार नायक ने बताया कि महिला और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस को कड़ा निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी