अस्पताल में सेना के जवान ने ली आखिरी सांस

दीवानगंज राजस्थान प्रांत में तैनात बेल्हा के जवान ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में शुक्रवार को दे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:08 PM (IST)
अस्पताल में सेना के जवान ने ली आखिरी सांस
अस्पताल में सेना के जवान ने ली आखिरी सांस

दीवानगंज : राजस्थान प्रांत में तैनात बेल्हा के जवान ने दिल्ली के आर्मी अस्पताल में शुक्रवार को देर रात आखिरी सांस ली। जवान की अचानक मौत होने की जानकारी होने पर यहां परिवार के लोग और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिवार में मातम छा गया।

कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव निवासी चंद्रलोक तिवारी (26) पुत्र विजय नारायण तिवारी सेना के जवान थे। इन दिनों इन दिनों उनकी तैनाती राजस्थान के जोधपुर स्थित बटालियन पर थी। 23 जुलाई को पेट में दर्द होने पर अचानक उनकी तबियत खराब हो गई थी। पहले उन्हें राजस्थान के सैनिक अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर 26 जुलाई को उन्हें दिल्ली के आर्मी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात करीब एक बजे चंद्रलोक ने आखिरी सांस ली। शनिवार को सुबह चंद्रलोक के मौत की घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पिता विजय नारायण तिवारी, माता शकुंतला देवी अपने बेटे की अचानक हुई मौत से बदहवास हो गए।

- पूरे गांव के दुलारे थे चंदू

सराय नानकार निवासी विजय नारायण तिवारी के सबसे छोटा पुत्र चंद्रलोक को परिवार और गांव के लोग चंदू के नाम से बुलाते थे। वे हर किसी के दुलारे थे। चार भाइयों में सबसे छोटे बेटे चंद्रलोक की शादी पांच वर्ष पूर्व 2016 में लखनऊ की रुचि तिवारी के साथ हुई थी। चंद्रलोक का एक बेटा शिवा ढाई वर्ष का है। उनके सबसे बड़े भाई वरुण तिवारी खेती करते हैं। दूसरे नंबर के भाई आलोक तिवारी सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। जबकि तीसरे भाई अरुण तिवारी सूरत में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।

- जवानों ने दी पार्थिव शरीर को सलामी

31 पीआरटी-52

आर्मी हास्पिटल में आखिरी सांस लेने के बाद चंद्रलोक तिवारी का पार्थिव शरीर दिल्ली के आर्मी हेड क्वार्टर ले जाया गया। वहां सेना के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित करके चंद्रलोक के पार्थिव शरीर को सलामी दी।

chat bot
आपका साथी