प्रधान के साथ बाइक से जा रहे वृद्ध को मारी गोली, गंभीर

पट्टी/सैफाबाद आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लखनूडीह गांव के निकट प्रधान के साथ रहे वृद्ध क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:23 PM (IST)
प्रधान के साथ बाइक से जा रहे वृद्ध को मारी गोली, गंभीर
प्रधान के साथ बाइक से जा रहे वृद्ध को मारी गोली, गंभीर

पट्टी/सैफाबाद : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के लखनूडीह गांव के निकट प्रधान के साथ रहे वृद्ध को गोली मार दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के लखनूडीह के प्रधान फेरू सरोज के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रहे लुल्लुर निषाद (60) को उस समय गोली मार दी गई, जब वह घर के निकट पहुंचे थे। हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी तो सीओ पट्टी दिलीप सिंह व थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर जांच को पहुंचे। घायल वृद्ध को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

इस मामले में देर शाम तक आसपुर देवसरा थाने पर कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई थी। लोग कयास लगा रहे हैं कि चुनावी रंजिश को लेकर उसे गोली मारी गई है। क्योंकि उसे गोली लगी है। वह राजमिस्त्री है । उसका गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है। पुलिस चुनावी रंजिश के साथ अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रधान के साथ जा रहे उसके साथी राजगीर को गोली मारे जाने की सूचना पर मैं मौके पर गया था। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल का इलाज चल रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

-----------

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

संसू, पट्टी : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की रात को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । परिवार वालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव शनिवार की भोर इब्राहिमपुर घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में तरह तरह की चर्चा हैं। मामले में आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी