एंबुलेंस कर्मी गए लखनऊ, कुछ गाड़ियां चलीं

प्रतापगढ़ मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे अधिकांश एंबुलेंस कर्मी लखनऊ चले गए हैं। वह व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:13 PM (IST)
एंबुलेंस कर्मी गए लखनऊ, कुछ गाड़ियां चलीं
एंबुलेंस कर्मी गए लखनऊ, कुछ गाड़ियां चलीं

प्रतापगढ़ : मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे अधिकांश एंबुलेंस कर्मी लखनऊ चले गए हैं। वह वहां पर धरने में शामिल हो रहे हैं। इधर जिले में एंबुलेंस का संचालन शुरू करने का दावा तो विभाग कर रहा है, पर मरीज अब भी वाहन नहीं पा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन किए जाने, महंगाई भत्ता देने व कोरोना काल का बोनस देने की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मी आंदोलन की राह पर हैं। वह कई दिन तक पिरथीगंज हवाई पट्टी पर धरना देते रहे। गुरुवार को सीएमओ समेत अफसरों ने जाकर एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया था। इन गाड़ियों को उनके निर्धारित लोकेशन पर पहुंचा दिया गया। इसके बाद भी समस्या बनी है। साधारण मरीजों को कर्मी नहीं ढो रहे। वह केवल क्रिटिकल केस ही ले रहे हैं। इन दिनों मौसम की मार से पस्त मरीजों व गर्भवती महिलाओं को साधन नहीं मिल रहा। शुक्रवार को भी मरीज परेशान नजर आए। कोई बाइक से तो कोई ई रिक्शा व टेंपो से लाया गया। पूरे दिन में केवल तीन-चार बार ही मेडिकल कालेज में एंबुलेंस से मरीज लाए गए, बाकी निजी साधनों से आए।

इधर जीवनदायिनी संघ के जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह के नेतृत्व में कर्मी प्रतापगढ़ से लखनऊ जाकर वहां के प्रदेशीय धरने में शामिल हो रहे हैं। अध्यक्ष का कहना है कि हम उत्पीड़न के आगे नहीं झुकेंगे। हमारी मांगें जायज हैं। सरकार को मनमानी कर रही एजेंसी पर सख्ती करनी चाहिए। एंबुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन राज श्रीवास्तव का दावा है कि लगभग सभी एंबुलेंस चलने लगी हैं। व्यवस्था पटरी पर आ गई है।

chat bot
आपका साथी