सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत में होगा 15 वार्ड

नगर पंचायत अंतू में सीमा विस्तार के बाद पांच वार्ड बढ़ जाएंगे। अब अंतू में कुल 15 वार्ड होंगे। नगर में बढे़ हुए वार्ड का नाम भगवान श्रीराम के वंशजों के नाम पर होगा। नगर पंचायत इन वार्डों का नामकरण किया है जिसे जल्द ही नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से सहमति मिलने पर इसे शासन भेज दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:44 PM (IST)
सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत में होगा 15 वार्ड
सीमा विस्तार के बाद नगर पंचायत में होगा 15 वार्ड

संवाद सूत्र, संडवा चंद्रिका : नगर पंचायत अंतू में सीमा विस्तार के बाद पांच वार्ड बढ़ जाएंगे। अब अंतू में कुल 15 वार्ड होंगे। नगर में बढे़ हुए वार्ड का नाम भगवान श्रीराम के वंशजों के नाम पर होगा। नगर पंचायत इन वार्डों का नामकरण किया है, जिसे जल्द ही नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से सहमति मिलने पर इसे शासन भेज दिया जाएगा। नगर पंचायत अंतू का सीमा विस्तार किया गया है। अंतू देहात व संडवा चंद्रिका ग्राम पंचायत के आधा दर्जन पुरवे को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। इससे नगर में पांच वार्ड बढ़ गए हैं। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया है कि बढे़ हुए वार्ड का नामकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उसमें श्रीरामनगर, अयोध्या नगर, लक्ष्मण नगर, भरत नगर व दशरथ नगर के नाम होगा। इसे जल्द ही बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित हो जाने पर इसे शासन को भेज दिया जाएगा। पूरे दिन तैयार होती रही आरक्षण की सूची

संसू, प्रतापगढ़ : ग्राम पंचायतवार आरक्षण की सूची दो मार्च को विकास भवन और सभी ब्लाकों में चस्पा की जाएगी। इसे लेकर सोमवार को सीडीओ अश्वनी कुमार पांडेय, डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र कार्यालय में बैठकर देर शाम तक सूची तैयार करते रहे। डीपीआरओ कार्यालय में एडीओ पंचायत गौरा राम पूजन मिश्रा, बाबा बेलखरनाथ धाम प्यारे लाल, सदर उमेश चंद्र द्विवेदी, दिवाकर शुक्ला, रोशन सिंह, इकराम, दिवाकर सिंह, कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी सूची बनाने में सहयोग किए। इसके अलावा डीडीओ कार्यालय में बीडीओ सदर, मंगरौरा, कालाकांकर सहित अन्य ब्लाकों के बीडीओ भी सूची बनाने में पसीना बहाते रहे। डीडीओ ने बताया कि सूची बनाने में बीडीओ का भी सहयोग लिया गया है।

chat bot
आपका साथी