धर्मातरण कराने का आरोपित रायबरेली में गिरफ्तार

संडवा चंद्रिका अंतू क्षेत्र का एक युवक धर्मांतरण कराने के आरोप में रायबरेली में गिरफ्ता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:40 PM (IST)
धर्मातरण कराने का आरोपित रायबरेली में गिरफ्तार
धर्मातरण कराने का आरोपित रायबरेली में गिरफ्तार

संडवा चंद्रिका : अंतू क्षेत्र का एक युवक धर्मांतरण कराने के आरोप में रायबरेली में गिरफ्तार हुआ है। उक्त युवक पर अंतू क्षेत्र में भी वर्षों से झाड़-फूंक के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप है। शिकायत पर कई बार पुलिस ने उसके बनाए आश्रम पर छापेमारी की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई न करने से वह अपने मिशन को अंजाम देता रहा।

अंतू थाना क्षेत्र के बक्सू का पुरवा मकईपुर निवासी युवक गांव में ही एक कबीर आश्रम बना रखा है। उसमें बीमार लोगों को झाड़-फूंक के नाम पर बुलाया जाता है। जहां झाड़ फूंक कर बोतल में पानी देने का काम करता है। इसे पीने से बीमारी दूर हो जाने की बात करता है। यह कार्य वह वर्षों से करता चला रहा है। इसी की आड़ में वह धर्मांतरण का कार्य भी करता है। धीरे-धीरे उसने अब तक कई लोगों को अपने जाल में फंसा कर धर्म बदलवाया। कई बार ग्रामीणों ने उसकी इस करतूत को लेकर गांव में हंगामा किया था। उसके आश्रम का घेराव करके घंटों विवाद किया था। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ी थी, लेकिन क्षेत्रीय राजनीति में उसकी पकड़ मजबूत होने से पुलिस व प्रशासन कुछ नहीं किया। इससे वह धीरे-धीरे अपने मिशन को कामयाब करता रहा। उक्त युवक दो दिन पूर्व रायबरेली में अपने कुछ साथियों के साथ एक हिदू परिवार में धर्मांतरण कराने गया था। इसकी भनक रायबरेली पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में वह सही जवाब न दे पाया तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो अंतू क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों से होने लगी। आसपास के गांव के लोग उक्त युवक द्वारा वर्षों से इसका अंजाम देने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में अंतू एसओ प्रवीण कुशवाहा ने गिरफ्तारी की जानकारी से इन्कार किया। ग्रामीणों की चर्चाओं पर गौर करें तो उसकी रायबरेली में गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।

chat bot
आपका साथी