मुंबई से आ रहे युवक की छिवकी रेलवे स्टेशन पर हुई मौत

तरौल गांव निवासी पिरथीपाल पटेल (40) पुत्र रामसुख पटेल मुंबई के विरार थाना क्षेत्र के सईद अफ्फान नगर में रहकर पेंटिग का काम करता था। वहीं पर उसने सुनीता से प्रेम विवाह कर लिया था। उसके तीन बेटे आकाश पटेल (1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 10:37 PM (IST)
मुंबई से आ रहे युवक की छिवकी रेलवे स्टेशन पर हुई मौत
मुंबई से आ रहे युवक की छिवकी रेलवे स्टेशन पर हुई मौत

संवाद सूत्र, मानधाता : क्षेत्र के युवक की मुंबई से आते समय छिवकी रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

तरौल गांव निवासी पिरथीपाल पटेल (40) पुत्र रामसुख पटेल मुंबई के विरार थाना क्षेत्र के सईद अफ्फान नगर में रहकर पेंटिग का काम करता था। वहीं पर उसने सुनीता से प्रेम विवाह कर लिया था। उसके तीन बेटे आकाश पटेल (18), विकास पटेल (15), प्रकाश पटेल (10) हैं। स्वजनों का कहना है कि कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इस वजह से तीनों बेटों को एक महीने पहले मुंबई से गांव छोड़ गया था। यहां वे दादा-दादी के साथ रहते थे।

वह चार जनवरी को रात 11 बजे मुंबई से गांव के लिए निकला। इस बीच सोमवार रात तीन वजे उसी के मोबाइल से यहां घर पर फोन आया कि छिवकी रेलवे स्टेशन नैनी प्रयागराज में उसकी मौत हो गई है। यह सुनते स्वजन हतप्रभ रह गए। पिता रामसुख स्वजनों के साथ यहां से छिवकी स्टेशन गए और बेटे पिरथीपाल की पहचान की। इसके बाद नैनी रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

--

पिता ने जतायी हत्या की आशंका

चार भाइयों में यह सबसे छोटा था। बड़े भाई भोला की मौत हो चुकी है। दो अन्य भाई पप्पू पटेल व मुंशी पटेल गांव में रहकर कृषि कार्य करते हैं। पिता रामसुख ने आशंका जताई है कि पिरथीपाल की पत्नी ने ही उसकी हत्या कराई है क्योंकि कुछ दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।

chat bot
आपका साथी