भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 35 नेताओं ने ठोंकी ताल

भाजपा जिलाध्यक्ष की बागडोर जल्द ही किसी और के हाथों में होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:05 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 35 नेताओं ने ठोंकी ताल
भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 35 नेताओं ने ठोंकी ताल

जासं, प्रतापगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष की बागडोर जल्द ही किसी और के हाथों में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को एक होटल में आवेदन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित पद के लिए शुरू हुई चुनावी उठापटक के बीच वर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने भी आवेदन करके प्रतिद्वंद्वियों को चक्कर में डाल दिया है। इसका परिणाम जल्द ही आ जाएगा।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी को इस जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव की कमान सौंपी गई है। उन्हीं की देखरेख में बुधवार को बाबागंज स्थित एक होटल में पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया। इनमें राजेंद्र मिश्र, राजेश सिंह, गिरधारी सिंह, राजेश्वर पटेल एवं धर्मेंद्र मिश्र जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही वर्तमान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने अपनी दूसरी पारी के लिए भी आवेदन किया। इन सभी नामों में से किसी एक पर अंतिम मुहर लगाने के लिए पार्टी के 19 मंडल अध्यक्षों एवं चुने गए पंद्रह जिला प्रतिनिधियों से राय ली गई। इनकी राय को पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों को बता दिया गया है, इसी आधार पर जल्द ही भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। इसी क्रम में प्रदेश परिषद में स्थान पाने के लिए डेढ़ दर्जन पदाधिकारियों ने आवेदन किया है। इनके भी भाग्य का फैसला जल्द ही होगा।

chat bot
आपका साथी