नशे में छत से गिरकर युवक की मौत

नशे की हालत में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी महेश कुमार (40) बुधवार की रात को लगभग 800 बजे छत पर गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:16 AM (IST)
नशे में छत से गिरकर युवक की मौत
नशे में छत से गिरकर युवक की मौत

पीलीभीत,जेएनएन: नशे की हालत में छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी महेश कुमार (40) बुधवार की रात को लगभग 8:00 बजे छत पर गए थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। अधिक नशा होने के कारण वह छत से नीचे गिर गए। छत पर चहारदीवारी नहीं थी। नीचे गिरते ही युवक सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। स्वजन ने निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने से पत्नी गंगा देवी अपनी सुध बुध खो बैठी पूरा परिवार गम में डूब गया। मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि उन्हें उक्त मामले की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी