कमजोर बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने की दी जानकारी

वीके पब्लिक स्कूल में चल रही कार्यशाला का समापन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:20 PM (IST)
कमजोर बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने की दी जानकारी
कमजोर बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने की दी जानकारी

पूरनपुर : वीके पब्लिक स्कूल में चल रही कार्यशाला का समापन किया गया। शिक्षकों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। साथ ही कांउसलर ने अंधविश्वास व नकरात्मक विचारों को दूर करने के उपाय बताए। इस दौरान योगा से बीमारियों को दूर करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यशाला में भारतीय संस्कृति पर यूरोप की संस्कृति के हावी होने आदि सहित कई सवाल जवाब हुए। वहीं, मनोचिकित्सक डा. गौरव सक्सेना ने पढ़ाई में कमजोर बच्चों के प्रति उपयुक्त नीति अपनाने के बारे में भी बताया। इस दौरान योगा के माध्यम से विभन्न रोगों से बचाव के तरीके भी बताए गए। इस दौरान स्कूल की एमडी कुसुम शर्मा, प्रबंधक रवि कुमार शर्मा, मुहम्मद वसी खां, पारुल वर्मा, सौरभ मिश्रा, रोहित शर्मा, एसपी वर्मा, एलपी वर्मा, बल¨जदर ¨सह आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी