संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत

पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:24 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत

जेएनएन, पीलीभीत: पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाक्षेत्र के गांव मुगलाखेड़ा निवासी तोताराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा उसने अपनी पुत्री कमला उर्फ विमला देवी की शादी बरेली जिले के थाना बहेड़ी के कस्बा फरीदपुर में एक वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तीन जून को पति भूपेंद्र व सुसर बाबूराम ने कमला उर्फ विमला देवी के साथ मारपीट कर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर जब वह वहां पहुंचे तो बेटी तड़प रही थी। ससुराल से सभी लोग गायब थे। तब वह उसे इलाज के लिए बहेड़ी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी