फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

जांच-पड़ताल -बेटी ने गांव के एक ग्रामीण पर मां को मार डालने का लगाया आरोप -सास-ससुर को भोजन खिलाने के बाद प्रीति पुत्रियों के साथ लेटी थी फोटो 23 बीएसएलपी 1 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:33 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र, बिलसंडा (पीलीभीत) : थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बसंत में रविवार को सुबह विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला।

ग्राम रामपुर बसंत निवासी गुरपाल हरियाणा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। घर में वृद्ध पिता जनडैल सिंह, मां जमुना देवी, पत्नी प्रीति देवी, बेटी आरूषी व बेटी आस्था रहती हैं। शनिवार की रात को विवाहिता वृद्ध सास-ससुर को भोजन खिलाने के बाद दोनों पुत्रियों के साथ कमरे में लेट गई थी। सास-ससुर मकान के बाहर बनी बैठक में लेटे थे। रविवार को सुबह लगभग 6 बजे विवाहिता का शव आंगन में पड़ी टीनशेड में फंदे पर लटकता देखा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरि शंकर वर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मृतका प्रीति देवी की बड़ी पुत्री आरूषी ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाला एक ग्रामीण मकान की टूटी बाउंड्री से सुबह घर में घुस आया था और मां के दुपट्टे से गला घोटकर मार डाला बाद में फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने बालिका के बयान को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतका प्रीति देवी की बड़ी पुत्री मां की गांव के ही एक ग्रामीण द्वारा हत्या करने का आरोप लगा रही है, परंतु अभी इस मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी