हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत

बेटों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही स्कूटी सवार महिला को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार को जिला मुख्यालय ले जाते समय मौत हो गई। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी निवासी संतराम प्रजापति की पत्नी इंदु पूरनपुर की अशोक कालोनी में किराए के मकान में दो छोटे बच्चों के साथ रहती थीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 11:03 PM (IST)
हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत
हाईवे पर डीसीएम की टक्कर से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : बेटों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही स्कूटी सवार महिला को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार को जिला मुख्यालय ले जाते समय मौत हो गई। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी निवासी संतराम प्रजापति की पत्नी इंदु पूरनपुर की अशोक कालोनी में किराए के मकान में दो छोटे बच्चों के साथ रहती थीं। दोनों बच्चे घुंघचाई रोड स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। मंगलवार को महिला इंदु बच्चों को स्कूल छोड़ने के साथ फीस जमा करने गई थीं। आते समय चौराहा पर अनियंत्रित गति से जा रहे डीसीएम चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में महिला को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विदेश में काम करते हैं महिला के पति

महिला के पति संतराम प्रजापति रसिया (विदेश) में क्रेन ऑपरेटर हैं। जून में वह इंडिया से रसिया गए थे। बड़ा पुत्र नीरज कक्षा चार में पढ़ता है और नितिन कक्षा दो का छात्र है। पति को सूचना दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी