सवा दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

नेपाल बॉर्डर से चरस की तस्करी कर क्षेत्र में खपाने वाली महिला को माधोटांडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सवा दो किलो चरस मिली है। पूछताछ के बाद आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 06:07 AM (IST)
सवा दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार
सवा दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : नेपाल बॉर्डर से चरस की तस्करी कर क्षेत्र में खपाने वाली महिला को माधोटांडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सवा दो किलो चरस मिली है। पूछताछ के बाद आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

शुक्रवार को माधोटांडा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला चूका बाजार से बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने जा रही है। माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक शहरोज अनवर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान पुलिस टीम पास के ही एक गन्ने के खेत में छिपकर खड़ी हो गई। इसी बीच चूका बाजार के रास्ते एक महिला आ रही थी। पीठ पर एक बैग लटका था। पुलिस ने संदेह होने पर महिला को रोका महिला पुलिस ने पूछताछ की तो उक्त महिला घबरा गई। इस दौरान महिला पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो देखा की उसमें चरस थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव भिखारीपुर की निवासी है। नेपाल बार्डर से चरस को लाकर फुटकर रूप में बेचती है। पुलिस ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षकने बताया कि गांव भिखारीपुर निवासी महिला छिन्दर कौर पत्नी अमरीकन सिंह के पास से सवा दो किलो चरस बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी