महिला और दसवीं के छात्र ने की खुदकशी

दसवीं के छात्र व विधवा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अंतर्गत मुहल्ला कुंदनपुर में विधवा माया देवी ने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति डालचंद की मौत कई साल पहले बीमारी से हो चुकी है। घर में महिला उसकी सास ननद और दोनों बच्चे रह रहे थे। दूसरी घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रढै़ता में हुई। शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही अंतर्गत गांव पिपरिया निवासी स्वर्गीय नरेश चंद्र का पुत्र अरुण कुमार बुआ के यहां रह रहा था। इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी है। बताते हैं कि माता पिता का देहांत कई साल पहले हो गया था। तब से वह बुआ-फूफा के यहां रह रहा था। फूफा राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि अरुण कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह उदर विकार की समस्या से पीड़ित था। इस कारण तनाव में रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों तथा गांव के अन्य लोगों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 11:34 PM (IST)
महिला और दसवीं के छात्र ने की खुदकशी
महिला और दसवीं के छात्र ने की खुदकशी

जेएनएन, पीलीभीत : दसवीं के छात्र व विधवा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अंतर्गत मुहल्ला कुंदनपुर में विधवा माया देवी ने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति डालचंद की मौत कई साल पहले बीमारी से हो चुकी है। घर में महिला, उसकी सास, ननद और दोनों बच्चे रह रहे थे। दूसरी घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव रढै़ता में हुई। शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही अंतर्गत गांव पिपरिया निवासी स्वर्गीय नरेश चंद्र का पुत्र अरुण कुमार बुआ के यहां रह रहा था। इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी है। बताते हैं कि माता पिता का देहांत कई साल पहले हो गया था। तब से वह बुआ-फूफा के यहां रह रहा था। फूफा राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि अरुण कुछ समय से बीमार चल रहा था। वह उदर विकार की समस्या से पीड़ित था। इस कारण तनाव में रहता था। थाना प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों तथा गांव के अन्य लोगों के अनुरोध पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

chat bot
आपका साथी