केंद्रों पर जगह कम पड़ने से गेहूं तौल प्रभावित

अमरिया क्षेत्र में क्रय केंद्रों पर गेहूं का उठान धीमी गति के चलते गेहूं का काफी स्टाक लगा है। गेहूं रखने के लिए जगह कम पड़ने से तौल प्रभावित हो रही है जिससे कई दिन से किसान गेहूं की तौल कराने के लिए केंद्रों पर दौड़ रहे हैं। उन्हें खाली लौट कर जाना पड़ रहा है। काफी दिनों से यह समस्या चली आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:38 PM (IST)
केंद्रों पर जगह कम पड़ने से गेहूं तौल प्रभावित
केंद्रों पर जगह कम पड़ने से गेहूं तौल प्रभावित

पीलीभीत,जेएनएन : अमरिया क्षेत्र में क्रय केंद्रों पर गेहूं का उठान धीमी गति के चलते गेहूं का काफी स्टाक लगा है। गेहूं रखने के लिए जगह कम पड़ने से तौल प्रभावित हो रही है, जिससे कई दिन से किसान गेहूं की तौल कराने के लिए केंद्रों पर दौड़ रहे हैं। उन्हें खाली लौट कर जाना पड़ रहा है। काफी दिनों से यह समस्या चली आ रही है। जानकारी करने पर केंद्र प्रभारियों ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के डिपो में गेहूं के उतार में बहुत समस्या आ रही है। चार से पांच दिन गाड़ियां खाली होने में लग रहे हैं, जिससे केंद्रों पर गेहूं का स्टाक अधिक है। गाड़ी खाली न होने से उठान नहीं हो रहा है। गेहूं की तौल करके कहां लगाया जाए यह समस्या केंद्र प्रभारियों के सामने आ रही है।

केंद्र पर जगह ़खाली न होने से तौल में बहुत दिक्कतें हैं। चक्कर लगाकर वापस लौट जाते रहे हैं। एक सप्ताह के बाद गेहूं की तौल हो सकी है।

दुर्गा प्रसाद पांच दिनों से केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। अभी तक गेहूं की तौल नहीं हुई। जगह कम होने के चलते तौल बहुत धीमी चल रही है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं

संतोष कुमार केंद्रों पर गेहूं का उठान की व्यवस्था ठीक नहीं है। सेंटर पर जगह कम है। जिससे तौल प्रभावित है। कई दिन से रोजाना कागज लेकर आते हैं। तौल न होने से लौटना पड़ रहा है।

इरशाद केंद्र पर गेहूं का स्टाक अधिक है टिन शेड खाली नहीं है। उठान न होने से जगह कम पड़ गई। गेहूं के उतार में काफी समय लग रहा है, जिससे गाडि़यां खाली नहीं हो रही हैं। बारिश से गेहूं को बचाना मुश्किल हो रहा है।

-सरफराज अहमद, केंद्र प्रभारी सरदारनगर

chat bot
आपका साथी