शारदा में कभी घटता तो कभी बढ़ता जलस्तर

नदी में काफी अधिक पानी छोड़ने से बाढ़ आने के बाद से शारदा का जलस्तर घट बढ़ रहा है। ऐसे में कटान की आशंका काफी बढ़ गई है। हालांकि अभी मामूली रूप से कटान हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:05 AM (IST)
शारदा में कभी घटता तो कभी बढ़ता जलस्तर
शारदा में कभी घटता तो कभी बढ़ता जलस्तर

पीलीभीत,जेएनएन : नदी में काफी अधिक पानी छोड़ने से बाढ़ आने के बाद से शारदा का जलस्तर घट बढ़ रहा है। ऐसे में कटान की आशंका काफी बढ़ गई है। हालांकि अभी मामूली रूप से कटान हो रहा है। राहुलनगर के ग्रामीण पानी घटने बढ़ने से चितित नजर आ रहे हैं। निचले स्थानों और रास्तों पर पानी भरा है। लोगों को दिक्कतें हो रही है।

एक सप्ताह पहले वनबसा बैराज से 2.28 लाख क्यूसेक पानी को अचानक डिस्चार्ज कर दिया गया था। नदी में उफान आने के साथ बाढ़ जैसे हालत हो गए थे। कई गांवों में पानी घुस गया था। फसलें भी पानी में डूब गई थी। तीन दिन पहले फिर अचानक पानी बढ़ने से खेतों की रखवाली कर रहे लोग फंस गए थे जिन्हें नाव के जरिए खेतों से लाया गया था। हालांकि अब नदी का जलस्तर काफी सामान्य हो गया है,लेकिन निचले स्थानों पर भरा पानी पास नहीं हो पा रहा है। खेतों की तरफ जाने वाले कुछ रास्ते अभी भी जलमग्न हैं। किसानों को उनसे निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को बनवसा बैराज से 84 हजार 586 क्यूसेक अतिरिक्त पानी डिस्चार्ज हो रहा था। तीन बजे करीब सात हजार क्यूसेक पानी घट गया। 77 हजार 314 क्यूसेक पानी का तीन बजे से नदी में डिस्चार्ज हो रहा है। इसके चलते नदी सामान्य स्तर पर देखी जा रही है। पानी घटने बढ़ने से नदी में कटान होने की संभावना को लेकर ग्रामीण चितित नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नदी कटान नहीं कर रही है। उनकी टीम पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी