शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में पेयजल संकट

बीसलपुर शहर में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। एक दर्जन कालोनियों में लोगों को परेशनी का सामना करना पडड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:34 PM (IST)
शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में पेयजल संकट
शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में पेयजल संकट

बीसलपुर (पीलीभीत) : शहर में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। एक दर्जन कालोनियों में टंकी की पाइप लाइनें ही नहीं बिछायी गयी हैं। बा¨शदे पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे है।

लगभग एक लाख की आबादी वाले शहर बीसलपुर के बा¨शदे वर्षो से पेयजल संकट से जूझ रहे है। 25 वार्डो में बांटे शहर की जलापूर्ति के लिए पालिका प्रशासन द्वारा मुहल्ला दुर्गाप्रसाद में मात्र एक पानी की टंकी का लगभग 30 वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। उस समय शहर की आबादी सीमित थी परंतु आबादी बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या गहराने लगी। आलम यह है कि शहर की रामलीला कालोनी, संत कबीर कालोनी, पटेलनगर कालोनी, बारह पत्थर गौटिया, सरस्वती बिहार कालोनी, ग्यासपुर नई बस्ती, शिवाजी नगर कालोनी समेत एक दर्जन नई कालोनियों में तो टंकी पाइप लाइन ही नही बिछायी गयी है। जलापूर्ति को सुचारू रखने के लिए पालिका प्रशासन के पास जनरेटर भी उपलब्ध है, परंतु इसका उपयोग कभी कभार ही होता है। यही वजह है कि बिजली जाते ही शहर की जलापूर्ति ठप हो जाती है। गर्मी में गरीब बस्तियों के लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस जाते है। हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा पेयजल समस्या से निपटने के लिए शहर में दो और पानी की टंकियों को निर्माण कराने के लिए पिछले तीन वर्षो से कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे है। अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल का कहना है कि पालिका प्रशासन द्वारा पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रयास जारी है।

chat bot
आपका साथी