पीटीआर का पर्यटन पहली नवंबर से शुरू होने के आसार

पीलीभीतजेएनएन टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र पिछले साल की भांति इस बार भी निर्धारित समय से एक पखवारा पहले शुरू हो जाने की संभावना है। इसके लिए सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चूका में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दरअसल कोरोना महामारी के कारण लगातार दो साल पर्यटन सीजन निर्धारित अवधि से पहले बंद करना पड़ा था। इसीलिए एक पखवारा पहले इसे शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM (IST)
पीटीआर का पर्यटन पहली नवंबर से शुरू होने के आसार
पीटीआर का पर्यटन पहली नवंबर से शुरू होने के आसार

पीलीभीत,जेएनएन : टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र पिछले साल की भांति इस बार भी निर्धारित समय से एक पखवारा पहले शुरू हो जाने की संभावना है। इसके लिए सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चूका में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दरअसल कोरोना महामारी के कारण लगातार दो साल पर्यटन सीजन निर्धारित अवधि से पहले बंद करना पड़ा था। इसीलिए एक पखवारा पहले इसे शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।

पिछले साल मार्च में जब पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र जोरों से चल रहा था। देश-विदेश से सैलानियों का आगमन तेज हो रहा था, उसी दौरान कोरोना महामारी का दौर शुरू हो गया। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही पर्यटन सत्र समाप्त कर दिया गया। वैसे सामान्य हालातों में पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक संचालित किया जाता है। मानसून के सीजन में पर्यटन को बंद कर दिया जाता रहा है। इस तरह से पिछले साल करीब ढाई महीने पहले पर्यटन सत्र बंद हुआ। इससे जहां लोगों को घूमने फिरने का अवसर नहीं मिल पाया, वहीं दूसरी ओर टाइगर रिजर्व के राजस्व का नुकसान हुआ। साथ ही जंगल सफारी वाहनों के चालकों व गाइडों का रोजगार भी ठप हो गया था। बाद में पहली नवंबर से पर्यटन सत्र फिर से शुरू किया गया। जिलाधिकारी पुलकित खरे के व्यक्तिगत प्रयासों से टाइगर रिजर्व का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराया गया। अगर कोरोना की दूसरी लहर नहीं आती तो इस बार 15 जून तक पूरा पर्यटन सत्र चलता लेकिन अप्रैल में ही फिर बंद करना पड़ गया। कोरोना की दूसरी लहर पर जब तक नियंत्रण पाया गया, तब तक मानसून सीजन आ गया। बहरहाल एक पखवारा पहले पर्यटन सत्र शुरू करने के लिए चूका स्पाट पर तैयारियां की जा रही हैं। इनसेट

फोटो 16पीआइएलपी 27

पहली नवंबर से टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू करने के लिए अभी शासन से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन संभावना यही लग रही है कि पिछले साल की भांति ही तय समय से एक पखवारा पहले इस वर्ष भी पर्यटन सत्र शुरू हो सकता है।

नवीन खंडेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी टाइगर रिजर्व

chat bot
आपका साथी