पीटीआर में पर्यटन शुरू, डीएम ने दिखाई झंडी

टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सीजन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि डीएम वैभव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को लेकर जंगल में जाने वाले सफारी वाहनों को रवाना किया। पीटीआर पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन हुआ। डाक्यूमेंट्री में जंगल और वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 02:03 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:10 AM (IST)
पीटीआर में पर्यटन शुरू, डीएम ने दिखाई झंडी
पीटीआर में पर्यटन शुरू, डीएम ने दिखाई झंडी

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सीजन का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि डीएम वैभव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को लेकर जंगल में जाने वाले सफारी वाहनों को रवाना किया। पीटीआर पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन हुआ। डाक्यूमेंट्री में जंगल और वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई है।

पीटीआर मुख्यालय के निकट सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास बने सिग्नेचर गेट पर शुक्रवार को उद्घाटन समारोह हुआ। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, जिला जज महताब अहमद, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने संयुक्त रूप से पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र 2019-20 का शुभारम्भ कराया। डीएम ने कहा कि सैलानियों को पर्यटन के लिए लुभाने के लिए बेहतर संसाधान व सुविधाएं दी जाएंगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ करते हुए डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने किया। टाइगर रिजर्व पर बनी लघु फिल्म के माध्यम से प्राकृतिक सुंदरता एवं वन्यजीवों की विशेषताओं को प्रस्तुत किया गया। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन दीपिका चतुर्वेदी ने किया है। डीएफओ ने बताया कि टाइगर रिजर्व में पर्यटक 127 प्रजाति के वन्य जीव, 316 प्रजाति के पक्षियों एवं लगभग 65 टाइगर, अन्य प्रकार वन्यजीवों व वनों की प्रजातियों का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन सीजन से 15 जून तक चलेगा। पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पर्यटकों के लिए विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र चूका स्पॉट तथा शारदा सागर डैम की सुविधाजनक सैर कराने के लिए समस्त सुविधाएं हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए टूरिज्म गाइड और घूमाने के लिए जंगल सफारी गाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। पर्यटकों के ठहरने के लिए चूका स्पॉट पर बनी थारू हट, ट्री हट व बैम्बो हट एवं वाटर हट की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में डीएफओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी