टांडा छत्रपति गांव के पास मिले बाघ के पगमार्क

टाइगर रिजर्व से सटे भगवंतापुर क्षेत्र के खेतों में बाघ के पगमार्क देखे जा रहे हैं। किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों ने शीघ्र ही बाघ की मानीटरिग कराने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 12:51 AM (IST)
टांडा छत्रपति गांव के पास मिले बाघ के पगमार्क
टांडा छत्रपति गांव के पास मिले बाघ के पगमार्क

पीलीभीत,जेएनएन : टाइगर रिजर्व से सटे भगवंतापुर क्षेत्र के खेतों में बाघ के पगमार्क देखे जा रहे हैं। किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों ने शीघ्र ही बाघ की मानीटरिग कराने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा छत्रपति पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटा है। गांव के आसपास गेहूं की बुवाई किए हुए खेतों में किसानों ने बाघ के पगमार्क देखे तो उनमें खलबली मच गई। किसानों ने बताया कि कई दिनों से खेतों में पगमार्क देखे जा रहे हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकलकर बाघ खेतों की तरफ चहल कदमी कर रहा है। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर मोहम्मद अयूब ने बताया कि ठंड के समय टाइगर का मूवमेंट रहता है। कई सालों से वहां टाइगर आता जाता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम के साथ ही टीम भी मानीटरिग में लगी हुई है। गश्त और तेज करा दी जाएगी। पांच दिन बाद फिर माधोटांडा क्षेत्र में पहुंची बाघिन

कलीनगर : खारजा नहर की पटरी पर आश्रय लेने वाली बाघिन पांच दिन बाद फिर माधोटांडा क्षेत्र में पहुंच गई है। शुक्रवार की सुबह ढाबों के आगे खटीमा रोड पर बाघिन विचरण करती देखी गई। लोगों में दहशत फैल गई है। सामाजिक वानिकी के वन दारोगा ने खारजा नहर पर पगचिन्हों को देखा। क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने को कहा है।

बराही रेंज के जंगल से बाहर अपने शावकों की सुरक्षा के लिए खारजा नहर की पटरियों पर आश्रय लेने वाली बाघिन हल्दीडेंगा क्षेत्र को छोड़कर माधोटांडा क्षेत्र मे आ गई थी। खारजा नहर के नजदीक ढाबों के आसपास बाघिन को देखने से माधोटांडा से कलीनगर जाने वाले तथा खटीमा मार्ग से गुजरने वाले दहशत में थे। पांच दिन पहले बाघिन इस क्षेत्र को छोड़कर हल्दीडेंगा की ओर चली गई थी। जिससे लोगों को राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार रात बाघिन फिर से माधोटांडा क्षेत्र में आ धमकी। शुक्रवार सुबह बाघिन को पूर्व प्रधान के बाग से आगे डगा वाले मोड़ के करीब विचरण करते देखा गया। वन दारोगा अजमेर सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी