नहीं चमका सूरज, होती रही रिमझिम बारिश

तराई के जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश होती रही। पूरे दिन सूर्य नहीं चमका। इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट आ गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:55 PM (IST)
नहीं चमका सूरज, होती रही रिमझिम बारिश
नहीं चमका सूरज, होती रही रिमझिम बारिश

पीलीभीत,जेएनएन : तराई के जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश होती रही। पूरे दिन सूर्य नहीं चमका। इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट आ गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को प्रात: से ही आसमान पर बादल उमड़ आए और हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे दोपहर तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बीच में करीब डेढ़ घंटे के लिए बारिश पूरी तरह रुक गई परंतु उसके बाद फिल बारिश का सिलसिला चल पड़ा, जो शाम तक जारी रहा।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि जिले में सोमवार को 48 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 28.2 तथा न्यूनतम 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 38.5 तथा न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 10 और न्यूनतम में लगभग 6 डिग्री की कमी आई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। पूरे जिले में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

माधोटांडा : लगातार हो रही बारिश से शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। नलडेंगा गांव के कई स्थानों पर रुक रुक कर कटान हो रहा है। कटान को देखते हुए शारदा सागर खंड की ओर बचाव कार्य भी कराएं जा रहे हैं। फिलहाल लोगों में कटान बढ़ने व बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

नलडेंगा क्षेत्र में नदी कई दिनों से कटान कर रही है। जलस्तर में वृद्धि होने के बाद यहां बाढ़ की स्थिति भी बन गई थी, लेकिन दो दिन बाद जलस्तर कम होने ही नदी ने कटान शुरू कर दिया। इसको देखते हुए बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बचाव कार्य शुरू कराया था, लेकिन कराए जा रहे कार्यों से कटान रोकने में कामयाबी मिलती दिखाई नहीं दी। इधर दो दिन हो रही बारिश से एक बार भी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। नदी स्पर संख्या 22 व 23 के आसपास कटान कर रही है। कटान के खतरे को देखते हुए पूर्व में ही कई ग्रामीणों ने घरों को खुद से ही उजाड़ दिया था। अब भी नदी नलडेंगा के कई घरों को निशाने पर लिए हुए हैं। शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि जहां भू कटान की स्थिति है वहां कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी