आबादी 22 हजार और सफाई कर्मचारी छह

जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत माधोटांडा में सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। 22 हजार की आबादी पर यहां सिर्फ छह सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। इसी वजह से गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 12:07 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 12:07 AM (IST)
आबादी 22 हजार और सफाई कर्मचारी छह
आबादी 22 हजार और सफाई कर्मचारी छह

पीलीभीत,जेएनएन: जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत माधोटांडा में सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। 22 हजार की आबादी पर यहां सिर्फ छह सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। इसी वजह से गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती।

जनपद की बड़ी ग्राम पंचायत होने से जिला प्रशासन की ओर से माधोटांडा को नगर पंचायत बनाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। यहां पर पर्यटन की ²ष्टि से गोमती उद्गम स्थल के अलावा भी माधोटांडा क्षेत्र को पर्यटन का हब माना जाता है। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया हैं। लेकिन इतनी बड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद यहां पर गांव में सफाई कर्मियों की कमी है। सफाई कर्मियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था भी धीमी गति से चलती है। अक्सर नालियों में भरी गंदगी से गलियों में पानी भर जाता है। ग्राम वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। चुनाव के बाद से नवनिर्वाचित प्रधान की ओर से सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया गया लेकिन सफाई कर्मियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी।

चुनाव के बाद से सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया है। प्रशासन से और सफाई कर्मचारियों की मांग की जाएगी। आने वाले समय में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी।

- नईम अली, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत में पंद्रह वार्ड हैं। जिसकी सफाई के लिए मात्र छह कर्मचारी नियुक्त हैं, जिससे सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई है। यहां पर और सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहिए।

- भगवती सिंह

बरसात में अक्सर गांव की नालियां भर जाती है जिससे पानी भी गलियों में जमा हो जाता है। आने जाने में काफी दिक्कत होती है इसका भी समाधान होना चाहिए।

-साजिद खान

हर वार्ड की सफाई के लिए प्रतिदिन कम से कम दो लोगों को नियुक्त करना चाहिए। तभी गांव की सफाई व्यवस्था पटरी पर आ सकती है और गांव की गंदगी को दूर किया जा सकता है।

- सुजन चौहान

इतनी बड़ी ग्राम पंचायत में नाम मात्र सफाई कर्मियों के चलते सफाई व्यवस्था बाधित है। प्रशासन को चाहिए यहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए और कर्मचारी नियुक्त करें। तारिक खान

chat bot
आपका साथी