नोडल अधिकारी ने मंडी समिति में क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

पीलीभीतजेएनएन प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के प्रबंध निदेशक एवं मंडल के नोडल अधिकारी मासूम अली सरबर ने गुरुवार को मंडी समिति में धान केन्द्रों की हकीकत परखी। इस दौरान केन्द्रों पर मौजूद किसानों ने उनसे शिकायत की कि उनके धान को केन्द्र प्रभारी नमी अधिक बताकर तौलने से मना कर रहे हैं। इसके अलावा वह काला धान भी बताकर धान को विक्रय करने से मना कर रहे हैं। किसानों ने उनसे धान खरीद के नियमों को और अधिक लचीला बनाये जाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:10 AM (IST)
नोडल अधिकारी ने मंडी समिति में क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने मंडी समिति में क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

पीलीभीत,जेएनएन : प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के प्रबंध निदेशक एवं मंडल के नोडल अधिकारी मासूम अली सरबर ने गुरुवार को मंडी समिति में धान केन्द्रों की हकीकत परखी। इस दौरान केन्द्रों पर मौजूद किसानों ने उनसे शिकायत की कि उनके धान को केन्द्र प्रभारी नमी अधिक बताकर तौलने से मना कर रहे हैं। इसके अलावा वह काला धान भी बताकर धान को विक्रय करने से मना कर रहे हैं। किसानों ने उनसे धान खरीद के नियमों को और अधिक लचीला बनाये जाने की मांग की।

केन्द्र पर मौजूद सरदार सुखदेव सिंह ने उनसे शिकायत की कि उनके धान की नमी ठीक होने के बावजूद केन्द्र प्रभारी उनका धान तौलने में हीला हवाली कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल उनके धान की नमी अपने सामने जब चेक कराई तो वह 20 प्रतिशत निकली जो मानक से अधिक थी। इसके पश्चात उन्होंने नमी कम होने पर ही तौले जाने की इजाजत दी। इसके पश्चात उन्होंने अन्य केन्द्रों पर भी पहुंच कर शिकायतकर्ता किसानों के धान को मौके पर जाकर परीक्षण कराया तो धान तत्काल विक्रय करने की स्थिति में नहीं पाये गये। उन्होंने किसानों से धान को सुखाकर ही मानक के अनुरुप केन्द्र पर लाकर विक्रय करने की सलाह दी। उन्होंने इसके पश्चात केन्द्र प्रभारियों से यह भी स्पष्ट किया के शासन के निर्देशों के अनुरुप जो व्यवस्था लागू की गई है उसी के अनुसार धान खरीदा जाएगा। खराब क्वालिटी का धान कदापि न खरीदें। इसके अलावा उन्होंने सेंटरों पर डस्टर के बारे में भी मंडी समिति सचिव से पूछा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि 8 डस्टर मण्डी में मौजूद हैं वाकी डस्टरों की खरीद जिलाधिकारी के माध्यम से शीघ्र कराकर केन्द्रों पर सौंप दिए जायेंगे। इसके पश्चात मंडल के नोडल अधिकारी बरेली को रवाना हो गये। मौके पर एआर वीर विक्रम सिंह, जगदीश गंगवार एडीसीओ मंडल कार्यालय, विनोद कुमार सिंह, एसडीएम प्रशासन राकेश कुमार मौर्य, मण्डी समिति सचिव संजीव कपूर सभी केन्द्र प्रभारी मौजूद रहे। किसान का फूटा गुस्सा, आत्महत्या करने की दी चेतावनी

बीसलपुर: मण्डी समिति स्थित धान क्रय केन्द्रों के निरीक्षण दौरान के नोडल अधिकारी मासूम अली सरबर के सामने केन्द्र पर मौजूद किसान सुखदेव सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। अपने धान की तौल कराने की बार बार मांग करते हुए उसने कहा कि यदि उसका धान क्रय केन्द्रों पर नहीं तौला जायेगा तो उसके आगे आत्महत्या के अलावा कोई चारा बाकी नहीं रहेगा। क्योंकि केन्द्र प्रभारी धान में नमी व धान में काले धान होने के कारण उसे रिजेक्ट कर तौलने से मना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी