ट्रांस शारदा क्षेत्र के घरों से घटने लगा पानी

पीलीभीतजेएनएन ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एक दर्जन से अधिक गांवों में भरा पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। अभी भी लोगों के घरों में कई फिट तक पानी भरा है। कई जगह फंसे लोगों को निकालने का भी क्रम जारी है। रात के समय पानी कम होने की आशंका जताई जा रही है। घर पानी में डूबने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM (IST)
ट्रांस शारदा क्षेत्र के घरों से घटने लगा पानी
ट्रांस शारदा क्षेत्र के घरों से घटने लगा पानी

पीलीभीत,जेएनएन : ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एक दर्जन से अधिक गांवों में भरा पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। अभी भी लोगों के घरों में कई फिट तक पानी भरा है। कई जगह फंसे लोगों को निकालने का भी क्रम जारी है। रात के समय पानी कम होने की आशंका जताई जा रही है। घर पानी में डूबने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया है।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में भारी बरसात के बाद शारदा में आई बाढ़ ने कई गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित रमनगरा और हजारा क्षेत्र हुआ है। शारदा के निकटवर्ती गांव नहरोसा, राणाप्रतापनगर, चिरैया टोला, राजीवनगर, श्रीनगर, गांधीनगर, आजादनगर, अशोकनगर, शास्त्रीनगर, सिद्धनगर, बहादुरनगर, बैल्हा, बाजारघाट, राघवपुरी, कंबोजनगर, आजादनगर में बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया है। कई फिट पानी पहुंच जाने से इन गांवों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। पानी ने जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त कर दिया है। घरेलू सामान, नल और अन्य सामान भी पानी में डूबा पड़ा है। खाने और पीने के लाले हैं। राहुलनगर और चंदिया हजारा में भी यही स्थिति है। हालांकि शारदा में पानी घटा है लेकिन लोगों के घरों से बेहद धीरे-धीरे पानी पास हो रहा है। हालांकि जिस जगह अधिक पानी है वहां से ग्रामीणों को बचाकर कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

हजारा थाने में भी घुस गया पानी

ट्रांस शारदा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। इस पानी से हजारा थाना भी अछूता नहीं रहा। वहां भी पानी कई फिट तक घुस गया है। अधिकांश चकमार्ग और सड़कें पूरी तरीके से डूबी पड़ी हैं। आवागमन ठप है। लोग जहां के तहां रुके हुए हैं।

chat bot
आपका साथी