पात्रों को 2022 तक मिलेगी आवास की सुविधा

पीलीभीतजेएनएन मोहनलालगंज से सांसद एवं केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर तबके के लोगों को लाभ दिया है। अन्य सरकारों में कभी ऐसा नहीं हुआ। आवास शौचालय रसोई गैस सुविधाएं दी गईं और आगे भी जनता के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 15 अगस्त 2022 तक सभी पात्रों को आवास की सुविधा मिल जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 11:27 PM (IST)
पात्रों को 2022 तक मिलेगी आवास की सुविधा
पात्रों को 2022 तक मिलेगी आवास की सुविधा

पीलीभीत,जेएनएन : मोहनलालगंज से सांसद एवं केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर हर तबके के लोगों को लाभ दिया है। अन्य सरकारों में कभी ऐसा नहीं हुआ। आवास, शौचालय, रसोई गैस सुविधाएं दी गईं और आगे भी जनता के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 15 अगस्त 2022 तक सभी पात्रों को आवास की सुविधा मिल जाएगी।

उन्होंने नशा की आदत को खतरनाक बताते हुए उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलवाया।

शनिवार को कोतवाली रोड स्थित एक मैरिज हाल में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि बसपा और सपा सरकार में जनता का भला नहीं हुआ। केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना चलाकर लोगों को बिजली कनेक्शन फ्री में देने का कार्य किया। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है और सामूहिक विवाह कराकर 51 हजार का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लोग श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करा लें। दुर्घटना और आकस्मिक मृत्यु पर सरकार की तरफ से अनुदान दिया जाता है। आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के जल्द ही कार्ड बनाए जाएंगे। सूची तैयार कराई जा रही है। सभी को महीने में दो-दो बार राशन मिल रहा है। आक्सीजन प्लांट बड़े पैमाने पर लगवाए गए हैं। डॉक्टर, सफाई कर्मी, बिजली कर्मी सभी को कोरोना वारियर्स का सम्मान दिया गया है। बच्चों को कोविड 19 की किट बांटी गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 तक सभी को आवास मुहैया कराए जाएंगे। राइस मिलर्स एसोसिएशन की तरफ से समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया गया। उन्होंने नशा मुक्ति आंदोलन के बारे में कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक रूप से कमजोर करता है। संपत्ति नष्ट करता है। वह नशे से अपने बेटे को नहीं बचा सके। सभी लोग अपने बच्चों को नशा से दूर रहने को कहें और ऐसे लोगों के साथ न रहने दे जो नशा करते हैं। उन्होंने नशा मुक्ति संकल्प भी दिलवाया। भाजपा पदाधिकारी दीप्ति वर्मा को पीलीभीत नशा मुक्त अभियान का प्रभारी भी नियुक्त किया। सभी को नशा मुक्त पीलीभीत बनाने की शपथ भी दिलाई। पूर्व मंत्री डा. विनोद तिवारी, लेखराज भारती, ऋतुराज पासवान, कल्याण सिंह सरोज, रोहिताश पांडेय, अर्पित श्रीवास्तव, राइस मिलर्स हर्ष गुप्ता समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी