बुद्धिजीवियों का सपना, स्वच्छ बने शहर अपना

पीलीभीतजेएनएन आम जनता से लेकर नगर के बुद्धिजीवियों तक का सपना है कि अपना शहर भी साफ सुथरा रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिग देश में ना सही प्रदेश में नंबर वन कहलाए। जनता और प्रशासन मिलकर प्रयास करें तो यह सपना भी साकार हो सकता है। जमीनी स्तर पर यदि देखा जाए तो कुछ नगर पालिका परिषद की भी खामियां दिखाई देती हैं। निगरानी ठीक न होने की वजह से घर-घर से कूड़ा संग्रह समय से नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से लोग घरों का कूड़ा सड़कों पर डाल देते हैं। जिससे सड़कों पर गंदगी हो जाती है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सबसे पहले आमजन को अपने अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लानी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 12:01 AM (IST)
बुद्धिजीवियों का सपना, स्वच्छ बने शहर अपना
बुद्धिजीवियों का सपना, स्वच्छ बने शहर अपना

पीलीभीत,जेएनएन : आम जनता से लेकर नगर के बुद्धिजीवियों तक का सपना है कि अपना शहर भी साफ सुथरा रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिग देश में ना सही प्रदेश में नंबर वन कहलाए। जनता और प्रशासन मिलकर प्रयास करें तो यह सपना भी साकार हो सकता है। जमीनी स्तर पर यदि देखा जाए तो कुछ नगर पालिका परिषद की भी खामियां दिखाई देती हैं। निगरानी ठीक न होने की वजह से घर-घर से कूड़ा संग्रह समय से नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से लोग घरों का कूड़ा सड़कों पर डाल देते हैं। जिससे सड़कों पर गंदगी हो जाती है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सबसे पहले आमजन को अपने अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लानी होगी। हर नागरिक का सपना होता है कि उसके आसपास का वातावरण स्वच्छ औक सुंदर हो। नगर को साफ सुथरा बनाने की जिम्मेदारी नगर पालिका के साथ-साथ प्रशासन की भी है। साथ ही जब तक इसमें जनता की भागीदारी नहीं होगी तब तक सफलता नहीं मिलेगी। प्रशासन को शहर वासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने की मुहिम चलानी चाहिए। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए रोटरी क्लब प्रशासन की हर तरह से मदद करने को तैयार है।

डा. अनिल सक्सेना, सचिव रोटरी क्लब प्रशासन के साथ आम नागरिक को जागृत होना होगा। शहर की सफाई से पहले व्यक्ति को अपने घर के आसपास सफाई शुरू करनी पड़ेगी। लोगों को घर से निकाला हुआ कूड़ा सड़क पर नहीं फेंकना चाहिए। हम अपने घर की गंदगी निकाल कर शहर को गंदा कर देते हैं। प्रशासन को जनता के सहयोग के साथ नगर को साफ सुथरा करने की मुहिम चलानी चाहिए। हम सभी जेसीआइ इंडिया की टीम के साथ शहर के लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाएंगे।

नितिन कौशिक, मंडल अध्यक्ष जेसीआइ इंडिया नगर पालिका परिषद को अपना काम ईमानदारी से करना होगा। साथ ही शहर वासियों को भी सफाई के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। जब तक आम जनमानस स्वच्छता के प्रति सजग नहीं होगा ,शहर को साफ सुथरा बनाने की मुहिम पूरी नहीं होगी। स्कूल में हम बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। हम बच्चों को शिक्षा देते हैं कि वह अपना काम ईमानदारी से करें। प्रशासन की भी कुछ कमियां है, उनमें भी सुधार की आवश्यकता है। हमारा स्कूल शहर वासियों को जागरूक करने का काम करेगा। स्कूल में आने वाले बच्चों को अभी से साफ सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनें।

परमिदर सिंह सैहमी, प्रशासक, बेन-हर पब्लिक स्कूल नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से करें तो शहर को बहुत जल्द ही साफ सुथरा बनाया जा सकता है। प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। जनपद के सभी अस्पतालों का बायो मेडिकल वेस्ट कचरा बरेली की कंपनी से अनुबंध करके निस्तारित किया जाता है। कचरा प्रतिदिन गाड़ी से बरेली जाता है। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए आइएमए प्रशासन की हर संभव मदद करने को तैयार है। प्रशासन शहर की तो कोई भी सड़क आइएमए को बता दे, वह उनको साफ सुथरा बनाने के लिए काम करेंगे।

डाक्टर पीयूष अग्रवाल, अध्यक्ष, आइएमए शाखा हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। जब तक शहरवासी खुद की आदतें नहीं बदलेंगे, तब तक शहर को साफ सुथरा बनाने की मुहिम पूरी नहीं होगी। शहर वासियों को अपनी आदतों में बदलाव करना होगा। अपने घरों की गंदगी साफ कर सड़कों पर कूड़ा डालने की आदत में सुधार लाएं। नगर पालिका को भी समय से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी को पूरा करनी होगी। नगर पालिका की लापरवाही की वजह से ही लोग सड़कों पर कूड़ा डाल रहे हैं। जिससे शहर गंदा हो रहा है। हमारे क्लब की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाएगा।

मधु कुमार, संस्थापक एलायंस क्लब मधुवन शहर सहित जिले की सभी नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में सफाई व्यवस्था में काफी सुधार हुआ। स्वच्छता रैंकिग पहले से काफी बेहतर हुई है, इसके लिए लगातार प्रयास किए गए। अगली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिग में और ज्यादा सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

पुलकित खरे, जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी