रेलवे फाटक के निकट घर से तेंदुआ उठा ले गया कुत्ता

माला जंगल से निकले तेंदुआ ने शाहगढ़ क्षेत्र में रात को एक घर में दोबारा धावा बोला। पहली बार तेंदुआ ने एक कुत्ते को घायल कर दिया। कुछ घंटों बाद दोबारा घर से एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने पहुंच कर निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM (IST)
रेलवे फाटक के निकट घर से तेंदुआ उठा ले गया कुत्ता
रेलवे फाटक के निकट घर से तेंदुआ उठा ले गया कुत्ता

पीलीभीत,जेएनएन: माला जंगल से निकले तेंदुआ ने शाहगढ़ क्षेत्र में रात को एक घर में दोबारा धावा बोला। पहली बार तेंदुआ ने एक कुत्ते को घायल कर दिया। कुछ घंटों बाद दोबारा घर से एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने पहुंच कर निरीक्षण किया।

टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ संडई हाल्ट से रेल ट्रेक पर उगी झाडि़यों में होकर शाहगढ़ क्षेत्र में जा पहुंचा। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक के निकट रहने वालीं मंजीत कौर के घर गुरुवार रात करीब 8 बजे जा धमका। मंजीत कौर ने बताया कि वह उस वक्त खाना खा रही थी। तेंदुआ को देख उसके कुत्ते भौंकने लगे। इसी बीच तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर वह रेलवे ट्रैक की ओर झाड़ियों में चला गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। चौकी प्रभारी संजय यादव फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ समय बाद सामाजिक वानिकी रेंज पूरनपुर की टीम आई। वन कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण पर पग चिन्ह देखकर तेंदुआ बताया। कुछ समय बाद पुलिस और वन विभाग वाले लौट गए। मंजीत कौर ने बताया कि रात करीब 12 बजे फिर तेंदुआ आ धमका और पालतू दूसरे कुत्ते को उठा ले गया। तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत है।

गौरतलब है कि करीब छह साल पहले जंगल से निकले बाघ ने कई लोगों को हमला कर मार डाला था। इसी बाघ ने मंजीत कौर पर रात को सोते समय हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल हालत में उन्होंने बाघ पर लाठियां बरसा कर अपनी जान बचाई थी।

chat bot
आपका साथी