चीनी मिल ने 20.37 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल अब तक 20.37 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। वर्तमान पेराई सत्र का 16 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिसंबर तक बिक्री किए गए गन्ने का भुगतान किसानों को तीन दिन में प्राप्त हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM (IST)
चीनी मिल ने 20.37 लाख  क्विंटल गन्ना की पेराई
चीनी मिल ने 20.37 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई

पीलीभीत,जेएनएन : पूरनपुर सहकारी चीनी मिल अब तक 20.37 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। वर्तमान पेराई सत्र का 16 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिसंबर तक बिक्री किए गए गन्ने का भुगतान किसानों को तीन दिन में प्राप्त हो जाएगा।

सरकारी चीनी मिल ने पिछले सत्र खरीदे गए गन्ने का बकाया भुगतान तो कर दिया है,लेकिन वर्तमान सत्र के बकाये का भुगतान अभी नहीं हो पाया है। इसको लेकर काफी दिनों से प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। चीनी मिल 20.37 लाख गन्ने क्विंटल पेराई कर चुकी है। 180830 क्विंटल चीनी का उत्पादन कर दिया गया है। गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि 16 करोड़ से अधिक रुपया बैंकों के माध्यम से किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिसंबर तक बिक्री किए गए गन्ने का भुगतान किसानों के खातों में तीन दिन में पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी चीनी मिल में 9.80 प्रति क्विंटल चीनी की रिकवरी आ रही है। 20 मार्च तक संपूर्ण गन्ने की पेराई करने के बाद चीनी मिल बंद करने के लिए प्रधान प्रबंधक की तरफ से कहा गया है। हालांकि अब चीनी मिल के पास कुछ ही लाख क्विंटल गन्ना शेष रह गया है। सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक असीम मिश्र ने बताया कि करीब चार लाख क्विंटल गन्ना मिल गेट सहित सभी क्रय केंद्रों पर रह गया है। सम्पूर्ण गन्ने की खरीद के बाद क्रय केंद्रों को बंद किया जाएगा। 15 दिसंबर तक का भुगतान बैंकों को भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी