कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

पीलीभीतजेएनएन भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:05 PM (IST)
कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत
कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत

पीलीभीत,जेएनएन : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं।

पार्टी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मुहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित शिविर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश संयोजक ने कहा कि नगर के कुल 53 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ प्रभारी को 100 नए सदस्य बनाने हैं। सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भी 100-100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है। बीसलपुर नगर मंडल प्रभारी एवं समाज सेविका डा. आस्था अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगानी होगी। प्रत्येक बूथ में घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा तभी इस अभियान में सफलता हासिल हो पाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। सबका साथ सबका विकास के पथ पर निरंतर चलते रहना है तभी मंजिल तक पहुंचना संभव होगा। क्षेत्रीय सह संयोजक केके गुप्ता ने कहां कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सफलता पाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तरह से जागरूक रहने की आवश्यकता है। बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक शिवेंद्र शुक्ल, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, आयुष मिश्र, राकेश बाथम, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता ,हरिराम गुप्ता, अमित अग्रवाल ,महिला मोर्चा की सुमन कश्यप, उमाकांत मिश्र ,राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता समेत भाजपा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी