सुहागिनों ने चंद्रदेव से मांगा अक्षय सुहाग का वरदान

पीलीभीतजेएनएन करवा चौथ का पर्व शहर सहित पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। देर सायं रंगोली सजाकर पूजन किया। इसके उपरांत चंद्र दर्शन किया। चंद्रदेव को अ‌र्घ्य देते हुए अक्षय सुहाग का वरदान मांगा। पूजन के उपरांत सुहागिनों ने अपने परिवार में बड़ों का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारायण किया। करवा चौथ पर्व पर घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 10:26 PM (IST)
सुहागिनों ने चंद्रदेव से मांगा अक्षय सुहाग का वरदान
सुहागिनों ने चंद्रदेव से मांगा अक्षय सुहाग का वरदान

पीलीभीत,जेएनएन : करवा चौथ का पर्व शहर सहित पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। देर सायं रंगोली सजाकर पूजन किया। इसके उपरांत चंद्र दर्शन किया। चंद्रदेव को अ‌र्घ्य देते हुए अक्षय सुहाग का वरदान मांगा। पूजन के उपरांत सुहागिनों ने अपने परिवार में बड़ों का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारायण किया। करवा चौथ पर्व पर घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।

तमाम सुहागिनें पिछले करीब एक सप्ताह से करवा चौथ की तैयारियां करती रही हैं। नई साड़ियों से लहंगा-चुनरी के साथ ही अनेक सुहागिनों ने इस पर्व पर नए आभूषण भी खरीदे। पिछले कई दिनों से बाजार में खरीदारी के लिए महिलाएं उमड़ती रहीं। रविवार को पर्व के दिन भी सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक करवा, कैलेंडर, चावल के चिउड़ा तथा अन्य पूजन सामग्री की बिक्री होती रही। इसके बाद बाजारों में भीड़ नहीं रही। सुहागिनों ने सायं के समय अपने घर के आंगन और छत पर आकर्षक रंगोली सजाई। फिर सोलह श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजन शुरू किया। पाश कालोनी अशोक नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में तो सायं ढलने से पहले ही सुहागिनें पूजन करने पहुंचने लगीं। कालोनी की सुहागिनें मंदिर में सामूहिक रूप से पूजन करती है। पूजन करने के उपरांत मंदिर परिसर में सेल्फी भी ली। शहर के अन्य मुहल्लों में भी अनेक सुहागिनों ने घरों में पूजन करने के साथ ही मंदिरों में भी जाकर पूजा अर्चना की।

बीसलपुर : रविवार को करवा चौथ का पर्व सुहागिनों ने परंपरागत तरीके से मनाया। पर्व पर बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा। करवा चौथ पर्व को लेकर सुबह से ही सुहागिनों में उत्साह दिखाई देने लगा। उन्होंने पूरे दिन उपवास रखा। सायं को श्रंगार करके विधि विधान से पूजन किया। रात्रि में चंद्रदेव के निकलने पर पूजा अर्चना की। इससे पहले दिन में बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। चूड़ियों की दुकानों पर नगर व ग्रामीण अंचलों की महिलाएं सुबह से ही पहुंचने लगीं। महिलाओं ने सिदूर, मिट्टी के बर्तन व पूजा का अन्य सामान भी खरीदा। पतियों ने भी महिलाओं को देने के लिए उपहार खरीदें। नगर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया।

बिलसंडा : करवा चौथ पर्व को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। बाजार से पूजन व श्रृंगार की सामग्री खरीदने को सुबह से ही महिलाएं दुकानों पर पहुंचने लगीं। सायं को घरों पर महिलाओं ने करवा चौथ का पूजन किया। चंद्र देव को अ‌र्घ्य देकर व्रत का समापन किया।

कलीनगर : सुहागिनों ने अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौथ व्रत के लिए सुबह से सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं। रात को चंद्रमा का दर्शन कर व्रत पूरा किया। इस दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी