सुहागन जैसी सजी, चूड़ी वाली गली

पीलीभीतजेएनएन करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाएगा। ऐसे में चूड़ी वाली गली बाजार में खरीदारी के लिए महिलाएं उमड़ीं। इस बाजार में कास्मेटिक्स का सामान चूड़ियां करवा चूरा की खरीदारी के लिए पूरे दिन महिलाओं की भीड़ रही। पर्व के कारण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी तो स्टेशन रोड पर जाम लग गया। यातायात अवरुद्ध हुआ तो सुनगढ़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:37 PM (IST)
सुहागन जैसी सजी, चूड़ी वाली गली
सुहागन जैसी सजी, चूड़ी वाली गली

पीलीभीत,जेएनएन : करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाएगा। ऐसे में चूड़ी वाली गली बाजार में खरीदारी के लिए महिलाएं उमड़ीं। इस बाजार में कास्मेटिक्स का सामान, चूड़ियां, करवा, चूरा की खरीदारी के लिए पूरे दिन महिलाओं की भीड़ रही। पर्व के कारण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी तो स्टेशन रोड पर जाम लग गया। यातायात अवरुद्ध हुआ तो सुनगढ़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।

करवा चौथ पूजन से संबंधित तमाम अस्थाई दुकानें सड़कों के किनारे सज गईं। दूसरी ओर त्योहार पर खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सड़क पर जगह कम होने और अन्य वाहनों के साथ ही तमाम ई-रिक्शा भी बाजार में गए। इसी से मुख्य बाजार में कई बार जाम लगा। ड्रमंडगंज चौराहा पर होमगार्ड तैनात रहे लेकिन ई-रिक्शा वाले फिर भी बीच सड़क पर कई बार खड़े हो गए। उधर स्टेशन रोड पर ही सुनगढ़ी तिराहा पर दोपहर में वाहनों का जाम लग गया। दरअसल यहां पर रामा इंटर कालेज रोड, स्टेडियम रोड, छतरी चौराहा और मुख्य बाजार की ओर से आने जाने वाले वाहनों के चालकों की आपाधापी के कारण यहां पर जाम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि कुछ देर बाद ही थाने के अंदर से आए सिपाहियों ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू करा दिया। सुनगढ़ी थाना तिराहा से लेकर मुख्य बाजार तक में सड़क के किनारे फुटपाथ पर नई सींकें, चुरा, मिट्टी के रंग-बिरंगे आकर्षक करवा, करवा चौथ पूजन कैलेंडर सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। बर्तन बाजार में स्टील व पीतल धातु से बने करवा भी अनेक महिलाओं ने खरीदे। जेपी रोड स्थित कपड़ा की दुकानों पर भी महिला ग्राहकों की भीड़ रही लेकिन सबसे ज्यादा महिलाएं चूड़ी वाली गली बाजार में नजर आईं। यहां चूड़ी, कंगन, कास्मेटिक्स का सामान बेचने वाली दुकानों के अलावा कई ब्यूटी पार्लर भी हैं। खरीदारी करने के लिए ही अनेक युवतियों ने ब्यूटी पार्लर की सेवाएं भी लीं। सड़क किनारे डिजाइनर मेहंदी लगवाने के लिए भी कई युवतियां अपनी बारी का इंतजार करने नजर आईं। देर शाम तक बाजार में काफी रौनक रही।

chat bot
आपका साथी