घोषणा पत्र न देने पर बंद होगा गन्ना आपूर्ति सट्टा

पीलीभीतजेएनएन जनपद में गन्ना किसान घोषणा पत्र में भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं। किसान घोषणा पत्र नहीं भरेंगे उनके सट्टा बंद कर दिए जाएंगे। जनपद में एक लाख 53 हजार सदस्य (सट्टा)। अभी तक 60 फ़ीसद लोगों ने ही घोषणा पत्र भरे हैं। घोषणा गन्ना विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर आनलाइन भरे जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:25 PM (IST)
घोषणा पत्र न देने पर बंद होगा गन्ना आपूर्ति सट्टा
घोषणा पत्र न देने पर बंद होगा गन्ना आपूर्ति सट्टा

पीलीभीत,जेएनएन: जनपद में गन्ना किसान घोषणा पत्र में भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं। किसान घोषणा पत्र नहीं भरेंगे उनके सट्टा बंद कर दिए जाएंगे। जनपद में एक लाख 53 हजार सदस्य (सट्टा)। अभी तक 60 फ़ीसद लोगों ने ही घोषणा पत्र भरे हैं। घोषणा गन्ना विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर आनलाइन भरे जा रहे हैं।

गन्ना किसानों को इस साल आनलाइन घोषणा पत्र भरने हैं। अभी तक आफलाइन घोषणा पत्र भरवाकर जमा कराए जाते रहे हैं। इससे किसानों को बार बार अपनी गन्ना समिति के चक्कर काटने पड़ते थे। किसानों की सुविधा के लिए घोषणा पत्र आनलाइन जमा करने की व्यवस्था लागू की गई है। किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र पर जाकर आनलाइन घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। आफलाइन में बहुत से किसान घोषणा पत्र नहीं भरते थे। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि जो किसान आनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरेंगे, उसका सट्टा बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान 30 नवंबर तक गन्ना विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर आनलाइन घोषणा पत्र भर सकते हैं। यह किसानों के लिए घोषणा पत्र भरने का आखिरी मौका है। इसके बाद जो किसान घोषणा पत्र भरने से रह जाएगा, उसकी पर्ची जारी नहीं की जाएंगी। जनपद के 57 हजार 790 गन्ना किसानों ने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरा है। जनपद में 1 लाख 53 हजार किसान सट्टा धारक है। जिसमें 95 हजार 210 गन्ना किसानों घोषणा पत्र भर दिए हैं। फैक्ट फाइल

1.53 : हजार सट्टा धारक

95210 : घोषणा पत्र भरने वाले किसान

57790 : घोषणा पत्र भरने वाले की किसान

chat bot
आपका साथी