तकनीकी खराबी से चीनी मिल फिर बंद

पूरनपुर तकनीकी खराबी के चलते सहकारी चीनी मिल सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब बंद हो गई। कई घंटे बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। मिल बंद हो जाने से यार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे क्रय केंद्रों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:40 PM (IST)
तकनीकी खराबी से चीनी मिल फिर बंद
तकनीकी खराबी से चीनी मिल फिर बंद

पीलीभीत,जेएनएन : पूरनपुर तकनीकी खराबी के चलते सहकारी चीनी मिल सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब बंद हो गई। कई घंटे बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। मिल बंद हो जाने से यार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे क्रय केंद्रों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके चलते किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल कि गन्ना पेराई पटरी पर नहीं आ पा रही है। तकनीकी खामी के कारण चीनी मिल कई बार बंद हो चुकी है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों को वैसे ही गन्ना बिक्री करने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। चीनी मिल बंद हो जाने से उनकी दिक्कतें और अधिक बढ़ जाती हैं। वाहन चीनी मिल में फस जाने के कारण अन्य खेती के काम प्रभावित हो जाते हैं। 16 नवंबर को चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ था। अभी तक चीनी मिल की व्यवस्था पटरी पर नजर नहीं आ रही है। तकनीकी खामी के कारण मिल बंद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दो बजे के करीब चीनी मिल का खराबी के कारण पहिया थम गया। कर्मचारी मिल की मरम्मत को लेकर जूझते रहे लेकिन कई घंटे बाद मिल चालू हो सकी। इसके चलते चीनी मिल यार्ड में करीब तीन सौ गन्ना भरे वाहनों की लाइन लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे क्रय केंद्रों पर उठान व्यवस्था चरमरा गई है। सर्द भरी रातों में किसान अपने वाहनों पर ठिठुरते नजर आए। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि चीनी मिल बंद होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। जिलाधिकारी को चीनी मिल बार बार फाल्ट की वजह से बंद होने की जानकारी उन्हें दी गई है। जिलाधिकारी ने उन्हें चीनी मिल बंद होने की सूचना तत्काल देने को कहा है। सहकारी चीनी मिल पर ही नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। चीनी मिल सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रधान प्रबंधक से कहा गया है। किसानों का कहना है कि मिल तेज गति से नहीं चल पा रही है,जिससे गन्ना तौल का काम बाधित हो रहा है। सर्दी के मौसम में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी