तकनीकी खराबी से कई घंटे बंद रही चीनी मिल

तकनीकी खराबी की वजह से चीनी मिल फिर कई घंटे बंद रही। चीनी मिल बंद हो जाने से कुछ क्रय केंद्रों से गन्ने की आपूर्ति भी रोक दी गई। घंटों मशक्कत करने के बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। बार-बार चीनी मिल बंद होने से किसानों में रोष है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:29 AM (IST)
तकनीकी खराबी से कई घंटे बंद रही चीनी मिल
तकनीकी खराबी से कई घंटे बंद रही चीनी मिल

पीलीभीत,जेएनएन : तकनीकी खराबी की वजह से चीनी मिल फिर कई घंटे बंद रही। चीनी मिल बंद हो जाने से कुछ क्रय केंद्रों से गन्ने की आपूर्ति भी रोक दी गई। घंटों मशक्कत करने के बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। बार-बार चीनी मिल बंद होने से किसानों में रोष है।

पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हुए करीब दो महीने का समय बीत चुका है। इस बीच चीनी मिल कई बार तकनीकी फाल्ट की वजह से बंद हो चुकी है। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते यह समस्या गंभीर होती जा रही है। तीन दिन पहले तकनीकी फाल्ट की वजह से चीनी मिल कई घंटे बंद रही थी। चीनी मिल परिसर के अलावा पूरनपुर खुटार हाईवे तक गन्ना भरे वाहनों की लाइन लग गई थी। मिल शुरू होने के बाद बमुश्किल वाहन खाली हो सके थे। सोमवार की रात 11 बजे से अचानक फिर चीनी मिल में फाल्ट आ गया। इससे चीनी मिल की पेराई बंद हो गई। सुबह सात बजे के करीब मरम्मत के बाद चीनी मिल का पहिया घूम सका। इस बीच कई क्रय केंद्रों से गन्ने की उठान व्यवस्था रोक दी गई। किसानों ने बताया कि इस तरह से अगर चीनी मिल बंद होती रही तो गन्ने की पेराई बेहद लेट हो जाएगी। इस और उच्चाधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्द भरी रातों में वाहनों की रखवाली करने को मजबूर हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक असीम मिश्र ने बताया कि टरबाइन के पास दूसरी जगह नियुक्त कर्मचारी चला गया था जिसने कोई गलत बटन दबा दिया। इस वजह से मिल बंद हो गई। स्पष्टीकरण तलब किया गया है। काम से भी रोका गया है। चीनी मिल अब सुचारू रूप से चल रही है।

chat bot
आपका साथी