राज्य हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी

राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली जमन लाल शर्मा सब जूनियर बालक मेमोरियल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:38 PM (IST)
राज्य हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी
राज्य हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे खिलाड़ी

पीलीभीत : राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली जमन लाल शर्मा सब जूनियर बालक मेमोरियल राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए टीम का चयन कर लिया गया। चयनित टीम के खिलाड़ी 21 नवंबर को रवाना हो जाएंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राज कुमार, कोहिनूर हॉकी क्लब के हाजी अमजद अली, राष्ट्रीय खिलाड़ी विमला भारती, कोच हॉकी सैयद आबिद अली ने राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम का चयन किया। चयनित टीम में अंश शुक्ला, आकाश, अंकित, प्रियांशु, शिवांश, हिमांशु, प्रांजल, अंश, राजवीर, सुहेल, अमित, अभय, यश, कपिल, स्टैंडबाई में जितेंद्र, ललित का चयन किया गया। चयनित टीम का मैच 22 नवंबर को होगा। इसलिए टीम 21 नवंबर को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएगी। वरिष्ठ खिलाड़ी देवीदास, अनिल महेंद्रू, वाहिद अली, नरेश चंद्र शुक्ला, रवि, अर्शी, डॉ.नदीम, उस्मान, अब्दुल, मीनू, मंजू भारती, पूजा, आरती, अनुप्रिया ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी