विज्ञान मेला में छात्राओं ने प्रदर्शित किए मॉडल

बालाजी ग‌र्ल्स इंटर कालेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:50 PM (IST)
विज्ञान मेला में छात्राओं ने प्रदर्शित किए मॉडल
विज्ञान मेला में छात्राओं ने प्रदर्शित किए मॉडल

बीसलपुर (पीलीभीत): बालाजी ग‌र्ल्स इंटर कालेज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। शुभारंभ उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

छात्राओं ने ज्वालामुखी, स्मार्ट सिटी, प्रदूषण मुक्त शहर, जल संरक्षण, क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, पवन चक्की सहित अनेक मॉडल प्रस्तुत किए। उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी व सीओ प्रवीण मलिक ने छात्राओं से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्टाल पर जाकर जानकारी ली। अच्छे माडल प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मंजू अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण ¨सह चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी