श्रद्धा की आइएएस बनने की तमन्ना

शहर के सिविल लाइंस साउथ में रहने वाले संजीव कुमार व सुभद्रा देवी की होनहार बेटी श्रद्धा पटेल बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसने 12वीं की परीक्षा में शानदार 99 फीसद अंक हासिल करके जिले में टॉप किया है। अंग्रेजी और इतिहास विषय में उसने शत-प्रतिशत अंक पाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:39 PM (IST)
श्रद्धा की आइएएस बनने की तमन्ना
श्रद्धा की आइएएस बनने की तमन्ना

पीलीभीत,जेएनएन : शहर के सिविल लाइंस साउथ में रहने वाले संजीव कुमार व सुभद्रा देवी की होनहार बेटी श्रद्धा पटेल बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसने 12वीं की परीक्षा में शानदार 99 फीसद अंक हासिल करके जिले में टॉप किया है। अंग्रेजी और इतिहास विषय में उसने शत-प्रतिशत अंक पाए। तीन भाई-बहनों के बीच सबसे बड़ी श्रद्धा का कहना है कि पढ़ाई करते समय वह घंटों का हिसाब नहीं रखती। ज्यादा समय तक लगातार पढ़ाई करते रहने में उसका विश्वास नहीं है। उसका मानना है कि जितने भी देर पढ़ाई करें, वह पूरी एकाग्रता के साथ होनी चाहिए। उसने कोचिग नहीं ली बल्कि सेल्फ स्टडी से ही यह सफलता अर्जित की है। वह आइएएस बनना चाहती है। शुरू से ही उसने आइएएस बनना अपने जीवन का लक्ष्य तय कर रखा है। फिलहाल तो दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने की तैयारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी