मंडी में बेवजह घूमने वालों को भेजा जाएगा जेल

मंडी में अनावश्यक रूप से धान के क्रय केंद्रों के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोगों को उप जिलाधिकारी ने मुनादी कराकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर खलबली मच गई है। मंडी में सिर्फ किसान ही नजर आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM (IST)
मंडी में बेवजह घूमने वालों को भेजा जाएगा जेल
मंडी में बेवजह घूमने वालों को भेजा जाएगा जेल

पीलीभीत,जेएनएन : मंडी में अनावश्यक रूप से धान के क्रय केंद्रों के इर्द-गिर्द घूमने वाले लोगों को उप जिलाधिकारी ने मुनादी कराकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर खलबली मच गई है। मंडी में सिर्फ किसान ही नजर आ रहे हैं।

कृषि उत्पादन मंडी समिति में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। परिसर में जगह-जगह धान के ढेर लगे हुए हैं। खरीद में तेजी लाने के लिए लगातार अधिकारियों की तरफ से क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। मंडी में किसानों के अलावा बताया जा रहा है कुछ अनावश्यक रूप से भी लोग पहुंच कर खरीद व्यवस्था में खलल डाल रहे हैं। शुक्रवार को उपजिला अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वयं अपने आप मुनादी कराकर क्रय केंद्र पर एक किसान को रुकने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि घाटमपुर, बिलंदपुर अशोक, घुंघचाई क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी जगह खरीद होती हुई पाई गई। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को पारदर्शी तरीके से खरीद कराने के भी निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी