हरियाली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस शहर समेत पूरे जिले में मनाया। इस दौरान हुई गोष्ठियों में हरियाली के महत्व पर चर्चा करते हुए इसे मानव जीवन के लिए आवश्यक बताया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी लोगों ने पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:44 PM (IST)
हरियाली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
हरियाली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

जेएनएन, पीलीभीत : विश्व पर्यावरण दिवस शहर समेत पूरे जिले में मनाया। इस दौरान हुई गोष्ठियों में हरियाली के महत्व पर चर्चा करते हुए इसे मानव जीवन के लिए आवश्यक बताया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ ही व्यक्तिगत रूप से भी लोगों ने पौधारोपण किया।

ललौरीखेड़ा स्थित एसएसबी मुख्यालय पर भी पौधारोपण किया गया। पुलिस लाइन में डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी अभिषेक दीक्षित ने पौधारोपण किया। जिला कारागार परिसर में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पुलिस लाइन परिसर में एसपी अभिषेक दीक्षित ने वामा सारथी के बैनर तले पौधारोपण किया। जिला कारागार में बंदियों ने कारागार में उपलब्ध अनुपयोगी वस्तुओं से गौरैया संरक्षण के लिए बर्ड हाउस तैयार किए। सभी आयोजन अधीक्षक अनूप मानव शास्त्री के निर्देशन में हुए। शुक्रवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पांच रेंजों में पौधरोपण किया। बराही रेंज में रेंजर डीके गोयल द्वारा, माला रेंज में रेंजर राम जी द्वारा, महोफ रें•ा में रेंजर आरिफ जमाल द्वारा,हरिपुर में रेंजर साजिद हुसैन द्वारा,और दियोरिया रेंज में रेंजर गिरीश श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीणों को जागरूक कर पौधरोपण किया गया।

एसडीओ माला उमेश चंद्र राय और एसडीओ पूरनपुर प्रवीण खरे ने आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर ग्रामीणों को जागरूक किया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नरेश कुमार द्वारा ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई। सामाजिक वानिकी द्वारा पुष्प डिग्री कॉलेज के समीप रेलवे क्रॉसिग पर पौधारोपण किया। बीसलपुर क्षेत्र में सेव इंवॉल्वमेंट सोसायटी द्वारा 101 पौधे रोपित किए गए। एसएफ डीएफओ संजीव कुमार,वन्य प्रेमी टी एच खान, रेंजर वजीर हसन खान आदि शामिल रहे। नेहरू ऊर्जा उद्यान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए चंद लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्क में अनेक पौधे लगाए। गोष्ठी में वन्य जीवन को बचाने के लिए हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही गई। सभी को संकल्प दिलाया गया। एसएसबी ने 200 पौधे और सामाजिक वन की ने 50 पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। परवेज हनीफ, आरपी गंगवार,पीलीभीत रेंजर सत्येंद्र चौधरी, वन दरोगा शेर सिंह, दिग्विजय सिंह, नवनीत यादव, मोहम्मद आरिफ, देव ऋषि, सुरेंद्र, सोनी सिंह, रामाधार, गौतम, विजेंद्र अग्रवाल,श्रीराम,धर्मेंद्र कुमार,प्रमोद कुमार, सर्वेश कुमार,संजीव,पवन,सुनील,मनोज, शिवम मौजूद रहे। भाजपा नेता रेखा सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया। यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ गंगवार ने भी कई प्रजातियों के पौधे रोपे। पूरनपुर क्षेत्र में पर्यावरण बचाओ अभियान का शुभारंभ करते हुए अभियान के प्रमुख, पर्यावरण प्रेमी प्रदीप बैरागी ने पौधारोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद शर्मा आदि ने भी पौधे लगाए।पूरनपुर। सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत कंपनी की चौकी शारदापुरी शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमा चौकी के इर्द गिर्द क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार आदि पौधों का रोपण किया गया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राज मोहन सिंह ने पेड़ पौधों से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उप निरीक्षक जडेजा अजीत, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, दलपत सिंह यादव के अलावा जगलाल मौर्या, अजय जायसवाल, सैनी सिंह और कुलदीप मौजूद रहे।

घुंघचाई : विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटार रेंज के कर्मचारियों ने गुलड़िया भूपसिंह के अलावा क्षेत्र में कई जगह पौधों को रोपित किया। वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने भी पौधे रोपे। वन कर्मचारियों ने पौधे से होने वाले लाभ और जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

बीसलपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला कार्यवाह डॉ. रवि शरण सिंह चौहान, बालाजी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अर्चना सिंह चौहान, विष्णु गोयल सुरेंद्र अग्रवाल, मोहित रस्तोगी, राकेश सिंह संघ के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पटेल नगर कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय पर जिला प्रचारक डॉ सत्यप्रकाश की मौजूदगी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण का आयोजन किया गया। डॉ. विकास प्रधान, कार्यालय अधीक्षक दिनेश कुमार मौजूद रहे। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर दीक्षित ने अपने मित्रों और परिवार जनों के साथ अपने घर के सामने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों के कारण हमारे प्रदेश का पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।

बिलसंडा पस्तोर कुईया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान राजेश कुमार व प्रधानाध्यापक रघुवंश तिवारी ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी